BJP नेता के बेटे संग मौज-मस्ती कर रही थीं पटौदी खानदान की लाडली, तभी शख्स बनाने लगा वीडियो, बौखला कर सारा अली खान ने की ऐसी हरकत


Loading

Sara ali khan arjun bajwa

पटौदी खानदान की लाडली बेटे सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट नजर आई हैं। फिल्म में उनके काम की सराहना हुई और फिल्म की कहानी को भी लोगों ने पसंद किया है। अब इसी फिल्म के प्रमोशन्स के बीच ही एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ रही हैं, लेकिन वो अकेले नहीं हैं। उनके साथ इस वीडियो में बीजेपी नेता के बेटे भी नजर आ रहे हैं और ऐसा पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस इस बीजेपी नेता के बेटे के साथ नजर आई हों, वो इससे पहले भी अपनी कई वेकेशन इनके साथ गुजार चुकी हैं। इस बार भी दोनों साथ नजर आए और एक बार फिर रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा मिल गई। दोनों को एक साथ देख सारा अली खान के फैंस एक्साइटेड हो गए।

सारा अली खान के साथ कौन?
एक हफ्ते पुराने इस वीडियो में सारा अली खान हिमाचल प्रदेश के जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति में नजर आ रही हैं। उन्हें एक मौगी प्वाइंट पर बैठे देखा जा सकता है। एक्ट्रेस छुट्टियां मनाते हुए वेकेशन मोड में हैं और मौज मस्ती कर रही हैं। वो चाय की चुसकी के साथ खूबसूरत वादियों और नजारों को एंजॉय कर रही हैं और इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा भी नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में सारा अली खान ब्लैक जैकेट और ब्राउन लोवर में दिख रही हैं और ठीक उनके बगल में अर्जुन बाजवा ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातें चल रही हैं और इस दौरान सामने बैठा एक और शख्स दिख रहा है।

पहले भी दोनों दिखे साथ

इसी बीच सारा अली खान की नजर वीडियो बना रहे शख्स पर पड़ती है और वो गुस्से में खड़ी होती हैं। वो इशारा करते हुए कुछ बोल भी रही हैं, जो वीडियो में साफ नहीं है, लेकिन उनके इस एक्शन के बाद ही वीडियो वहीं रोक दिया गया है। इसके आगे कई सेल्फी देखने को मिल रही हैं, जिसमें सारा अली खान अकेले ही दिख रही हैं। अब ये वेकेशन कब की है, ये तो साफ नहीं है। वैसे इससे पहले भी अर्जुन और सारा को कई बार एक साथ देखा गया। दोनों एक साथ केदारनाथ धाम भी गए थे। इसके अलावा दोनों एक साथ गोवा में वेकेशन मनाते भी नजर आए थे, जहां इन्हें एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। दोनों ही एक दूसरे की बाहों में थे। इसके बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस अर्जुन बाजवा को डेट कर रही हैं।

कौन हैं अर्जुन बाजवा?

सारा अली खान के साथ नजर आने वाले अर्जुन बाजवा का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। वे एक पॉपुलर सुपर मॉडल, एक्टर और MMA फाइटर हैं। अर्जुन पंजाब के वरिष्ठ राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं, जो फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले उनके पिता कांग्रेस के विधायक भी रह चुके हैं। अर्जुन का फिल्मी करियर भी काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में सहायक भूमिका निभाई थी और साल 2013 में फिल्म ‘स्लिंग’ के लिए मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभु देवा को असिस्ट भी किया था। अर्जुन को ऑस्कर-नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में भी देखा गया है।

रैंप मॉडलिंग में भी अर्जुन ने अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने रोहित बल और वरुण बल जैसे बड़े फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। इसके अलावा, वे एक कुशल जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं। राजनीति में भी उनकी रुचि रही है। अर्जुन ने साल 2019 में पंजाब जिला परिषद के सबसे युवा सदस्य के तौर पर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप B) के पद की पेशकश भी हुई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। शिक्षा की बात करें तो अर्जुन ने लॉरेंस स्कूल, सनावर से पढ़ाई की है और उनके पास राजनीति और कृषि की डिग्री है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर