![]()

लेखराज कौशल
हापुड़/डीआईजी कला निधि नैथानी परिक्षेत्र मेरठ के आदेशानुपान में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में हापुड़ पुलिस बदमाशों पर लगातार कमर तोड़ कार्यवाही करने के साथ भारी पड़ रही है। इसी क्रम में पिलखुवा पुलिस ने चार शातिर किस्म चोरों को मय चोरी के सामान सहित गिरफ़्तार करने का दावा किया है। जिसमें गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किये गए मॉल की शत प्रतिशत मात्रा में बरामदगी की गई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम सुमित पुत्र कन्हैया निवासी सोटावाली,साहिल पुत्र महबूब पटना मुरादपुर ,वसीम पुत्र भूरे निवासी मौहल्ला समर गार्डन, मोईन पुत्र आस मोहम्मद पटना मुरादपुर थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ बताएं है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विरुद्ध विधिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए भेजा गया जेल






