कल का मौसम : 18 जुलाई को मौसम रहेगा तूफानी, आंधी के साथ गिरेगा झमाझम पानी; वज्रपात की चेतावनी


Loading

आसमान काले बादलों से ढके हुए हैं। हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बादल तैरते नजर आ रहे हैं। खासकर, उत्तर भारत में मौसम का मिजाज नर्म है, जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जुलाई से लेकर वीकेंड तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अचानक बादल फटने, बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावनाएं बन सकती हैं। दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश ने आफत मचा रखी है। खासकर, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद, तेलंगाना और केरल में अतिवृष्टि से नदियां उफान पर हैं। कमोबेश ऐसी बारिश पूर्वोत्तर में जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में वर्षा का अलर्ट जारी है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। तेज हवाओं यानी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अचानक बाढ़ की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 17, 18 जुलाई को आंधी के साथ बारिश की संभावना। उधर, बिहार में भी मौसम का रुक नर्म है। कई जिलों में अधिक बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर के समूचे हिस्से में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल, पूरे हिस्से में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने अगले वीकेंड तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शनिवार-रविवार को तेज बारिश हो सकती है। बारिश के कारण एनसीआर क्षेत्र में पॉल्यूशन का लेवल डाउन हो गया है, जिससे लोग शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं।

राजस्थान में मौसम कैसा है?

राजस्थान में इस सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कुछ भागों में 17 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जताई। 17 और 18 जुलाई को कोटा, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश का अनुमान है। इससे तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

केरल का मौसम

केरल में लगातार भारी बारिश के कारण कोझिकोड जिले में भूस्खलन की घटनाएं हुईं और निचले इलाकों में जलभराव और विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। कासरगोड जिले में उप्पला, मंजेश्वरम, माधूर और पुथिगे समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि छह अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में कितनी बारिश?

झारखंड में मानसूनी बारिश जारी रहने के पूर्वानुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान को देखते हुए गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे। इन जिलों के कुछ हिस्सों में अगले कई घंटो तक भारी बारिश की संभावना है। जिले में जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। उत्तरी कोयल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नाविकों और मछुआरों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?

जम्मू और कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से स्थगित कर दी गई है। दरअसल, भारी बारिश से प्रभावित तीर्थयात्रा मार्गों पर तत्काल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तमिलनाडु में मानसूनी बारिश

दक्षिण भारत के अधिकतर राज्य मानसूनी बारिश की चपेट में हैं। तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट जिलों के लिए 18 से 20 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद भी तापमान पर अधिक असर नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर