Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों का दिखना होता है शुभ शगुन, मिलते हैं शुभ फल


Loading

Vastu Upay: वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजों का दिखना अत्यंत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि इन चीजों को देखना शुभ शगुन होता है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

Vastu Upay: वास्तु के अनुसार, व्यक्ति को कुछ चीजों का दिखना अत्यंत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि इन चीजों को देखना शुभ शगुन होता है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

वास्तु के अनुसार शुभ शगुन क्या होते हैं

वास्तु शास्त्र कहता है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा घटने वाला होता है, तो उसे शुभ संकेत दिखने लगते हैं। वास्तु में कुछ चीजों का दिखना शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों के दिखने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व खुशहाली आती है। कार्यों की बाधाएं खत्म होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानें वास्तु के अनुसार शुभ शगुन क्या होते हैं और इन्हें कैसे पहचानते हैं?

 

नीलकंठ पक्षी का दिखना

वास्तु के अनुसार, अगर किसी यात्रा में बाहर जा रहे हों तो नीलकंठ पक्षी का दिखना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होती है और सफलता मिलती है।

 

घर के मंदिर में सुगंध आना

वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में सुगंध आना शुभ शगुन होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है।

पूजा करते समय घर के द्वार पर गाय आना

वास्तु के अनुसार, पूजा करते समय घर के द्वार पर गाय या किसी भिक्षुक का आना शुभ होता है। द्वार पर आए गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्यनुसार कुछ न कुछ अवश्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

 

सपने में भगवान का मंदिर या मूर्ति दिखना

वास्तु के अनुसार, सपने में भगवान का मंदिर या मूर्ति दिखाई देना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और करियर में तरक्की मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर