ऑर्नर किलिंग का मामला: भाई और जीजा ने शादीशुदा बहन और 11 माह के बच्चे की हत्या


Loading

शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। भाई और जीजा ने मिलकर २२ वर्षीय शादीशुदा ट्विंकल की मंगलवार रात स्टेशन के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसके ११ माह के बच्चे बेरहमी से हाथ-पैर तोडक़र रेलवे लाइन पर रख दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

 

धौलपुर. शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया था। भाई और जीजा ने मिलकर 22 वर्षीय शादीशुदा ट्विंकल की मंगलवार रात स्टेशन के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसके 11 माह के बच्चे बेरहमी से हाथ-पैर तोडकऱ रेलवे लाइन पर रख दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्विंकल ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी मर्जी से युवक विपिन के शादी कर ली थी, जिससे उसके एक बच्चा भी है। उक्त घटनाक्रम से भाई नितिन व अन्य परिजन खफा चल रहे थे। उधर, सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित जीजा मिथुन निवासी सुंदरपुर थाना सदर धौलपुर को पकड़ा है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने आगरा जिले के सैंया थाने के गांव तेहरा से मृतका के पिता श्रीकुमार को भी हिरासत में लिया है। जबकि हत्याकांड में शामिल रहा मृतका का भाई नितिन फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोंनों के शवों को देर रात जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल घटनाक्रम को लेकर पुलिस ज्यादा कुछ बताने से कतरा रही है। पुलिस पकड़े आरोपित जीजा से पूछताछ करने में जुटी है।
आरोपित जीजा ने पूछताछ में बताया कि वह और नितिन मिलकर ट्विंकल को स्टेशन से कुछ दूरी पर मालगोदाम के पास ले गए। यहां पर सभी बहस हुई। जिसके बाद गुस्से में ट्विंकल की गर्दन पर ब्लैड से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपितों ने ट्विंकल के 11 माह के मासूम बच्चे के बेरहमी से हाथ-पैर तोड़ दिए। इनके भी इन्होंने बालक को आगरा-ग्वालियर ट्रेक पर रख दिया। ट्रेन गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को देर रात जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

मृतका के पति को खोज रही पुलिस 

उधर, पुलिस मृतका ट्विंकल के पति विपिन का पता लगा रही है। विपिन मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस जानकारी जुटा रही है कि ट्विंकल रात में स्टेशन इलाके में अकेली पहुंची थी या फिर जीजा और भाई उसे लेकर आए थे। वहीं मृतका की बड़ी बहन धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के गांव सुंदरपुर में ब्याही है।

पुलिस अधिकारी अभी बताने से कतरा रहे 

उधर, पुलिस अधिकारी उक्त मामले को लेकर अभी कुछ भी जानकारी देने से कतरा रहे हैं। घटना को लेकर आला पुलिस अधिकारियों को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। उधर, कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा का कहना है कि दो शव मिले हैं, जिन्हें मोर्चरी में रखवा दिया है। घटनाक्रम को लेकर जांच चल रही है। मामले में जल्द जानकारी दी जाएगी।

राजवीर सिंह राजावत बने धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष 

धौलपुर. प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से मंगलवार रात राजस्थान के तीन भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसमें धौलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर के स्थान पर अब पार्टी ने राजवीर सिंह राजावत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। धौलपुर समेत शेष बचे अन्य जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था। नए घोषित जिलाध्यक्ष बसेड़ी क्षेत्र के हैं। यह आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं और बतौर प्रचारक कार्य कर चुके हैं। साथ ही पहले विस्तारक कार्य योजना में भरतपुर संभाग के प्रभारी रह चुके हैं। राजवीर सिंह की नियुक्ति ने कुछ लोगों को चौकाया है। हालांकि, संगठन की ओर से गई सूची में इनका नाम होना बताया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार अभी संगठन में कुछ गुट बने हुए हैं। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती होगी। पूर्व में श्रवण वर्मा को हटाकर पार्टी ने सतेन्द्र पाराशर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। जिन्हें इस पद पर करीब १८ माह हो चुके हैं। नए जिलाध्यक्ष संभाग संगठन प्रभारी हेमराज मीणा के करीब बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर