![]()
हापुड़/पिलखुवा भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तेजी से विस्तार कर रही है और आने वाले समय में यह परिवहन का प्रमुख माध्यम बनने की ओर अग्रसर है। इस दिशा में उठाए जा रहे कदम न केवल औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि देश को एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर भी ले जा रहे हैं।

इसी क्रम में आनंदा द्वारा Tata Motors और Ashok Leyland के साथ की गई साझेदारी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को नई दिशा प्रदान करेगा । यह पहल उत्पादन लागत में कमी लाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों को भी सुदृढ़ बनाएगा
आनंदा के चेयरमैन Dr. Radhe Shyam Dixit ने कहा कि कंपनी वर्ष के अंत तक डीज़ल और सीएनजी से चलने वाले अपने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखता है। इस पहल से ईंधन की खपत में कमी आएगी और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
आनंदा इस परिवर्तन के माध्यम से भारत को एक स्वच्छ ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है।






