![]()
इंडियन आर्मी ने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप युवाओं को भारतीय सेना के साथ काम करने का सीधा अनुभव देने का बेहतरीन मौका है। चयनित कैंडिडेट्स को न सिर्फ प्रोफेशनल ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा, बल्कि आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जो युवा डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
![]()
देश की आन, बान और शान इंडियन आर्मी के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। भारतीय सेना ने इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रोग्राम के तहत योग्य युवाओं को सेना के लाइव और हाई-टेक रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप के जरिए कैंडिडेट्स न केवल प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करेंगे, बल्कि भारतीय सेना के सीनियर अफसरों और टेक्निकल एक्सपर्ट्स के साथ सीधे काम करने का अवसर भी पाएंगे। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2025 तय की गई है।
चयनित कैंडिडेट्स को इंडियन आर्मी के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी मिशनों में शामिल किया जाएगा, जहां वे कटिंग-एज सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), मिलिट्री-ग्रेड सिक्योर सिस्टम्स और डिजिटल डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के डेवलपमेंट पर काम करेंगे। इंटर्न्स को फ्रंटएंड, बैकएंड, फ्रेमवर्क्स, AI & ML, क्लाउड एंड नेटवर्किंग, GIS और APIs जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी में हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस दिया जाएगा।
योग्यता की बात करें तो बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आईटी, ईसीई) के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स या डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा MTech (AI & ML, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) और AI, ML, DevSecOps, बिग डेटा या संबंधित क्षेत्रों में PhD कर रहे उम्मीदवार भी इस इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं।
यह इंटर्नशिप कुल 75 दिनों की होगी, जो 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को 1000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जाएगा, यानी पूरे इंटर्नशिप पीरियड में कुल 75,000 रुपये मिलेंगे। यह प्रोग्राम नई दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा, जहां इंडियन आर्मी के प्रमुख टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्रोजेक्ट सेंटर मौजूद हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। इंडियन आर्मी ने इस इंटर्नशिप की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है, जहां दिए गए QR कोड को स्कैन कर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2025 है।






