“सारा अली खान ने दिया बिस्कुट, लड़के ने मना किया; वीडियो वायरल—यूजर्स बोले, ‘कोई भिखारी है क्या?'”


Loading

सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर एक साइकिल सवार लड़के को 10-10 रुपये के दो बिस्कुट पैकेट देती दिखाई देती हैं। लेकिन लड़का यह सामान लेने से मना कर देता है। उसके इस रवैए की लोगों ने जमकर तारीफ की, जबकि सारा को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने लड़के को ‘भिखारी समझ लिया’।

sara ali khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक नया स्पॉटेड वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। वीडियो में सारा मुंबई के बांद्रा में अपनी कार से एक साइकिल सवार युवक को दो बिस्कुट के पैकेट देती नजर आती हैं, लेकिन वह लेने से मना कर देता है। इसके बाद सारा का चेहरा बनना कैमरे में कैद हो जाता है और वे पैप्स को “थैंक यू” कहकर गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं।

वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने सारा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना है कि सारा ने लड़के को गरीब या भिखारी समझकर यह किया। कई लोगों ने लिखा कि सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया की लाइमलाइट के लिए ऐसे काम करते हैं और 20 रुपये के बिस्कुट देकर दिखावा करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा 2025 में ‘स्काईफोर्स’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिख चुकी हैं। आगे वे 2026 में ‘पति पत्नी और वो 2’ तथा ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर