बालों की ग्रोथ का सुपरहिट नुस्खा: सुबह-सुबह चबाएं ये 3 चीजें और पाएँ लंबे, घने और मजबूत बाल


Loading

बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए केवल प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है। सही आहार और पोषक तत्वों से बालों की ग्रोथ और मजबूती दोनों को बढ़ाया जा सकता है।

healthy things to eat for long hair

लंबे और घने बाल लगभग हर महिला की चाहत होते हैं, लेकिन कई बार तेज बाल झड़ने की वजह से उन्हें बाल छोटे करवाने पड़ते हैं। छोटे या लंबे, दोनों ही बाल महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन लंबे बालों की खास बात अलग ही होती है। आप दूसरों के लंबे बाल देखकर प्रेरित हो सकते हैं और अपने बालों को भी सही देखभाल और उपायों से बढ़ा सकती हैं।

बाल बढ़ाने के लिए क्या करती हैं?

बाल बढ़ाने के लिए क्या करती हैं?

बालों की ग्रोथ बढ़ाने और झड़ने को रोकने के लिए अक्सर तेल और शैंपू-कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सिर्फ तेल लगाने या शैंपू- कंडीशनर इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुकता नहीं और लंबाई भी खास बढ़ती नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि बालों की देखभाल के लिए वास्तव में क्या करना चाहिए।

डाइट पर ध्यान दें

डाइट पर ध्यान देंबालों की सही ग्रोथ और मजबूती के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल पर्याप्त नहीं, बल्कि अंदरूनी देखभाल भी जरूरी है। इसके लिए सप्लीमेंट्स या दवाइयों की जरूरत नहीं है और बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। बालों की अंदरूनी देखभाल के लिए @TheBaredBeauty द्वारा सुझाया गया मॉर्निंग हेयर केयर रूटीन फॉलो किया जा सकता है, जिसमें सुबह उठकर कुछ खास चीजों का सेवन करना शामिल है।

कच्चा आंवला खाने के फायदे

कच्चा आंवला खाने के फायदेसुबह-सुबह उठकर खाली पेट काले नमक के साथ कच्चा आंवला खाना सेहत और बाल दोनों के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और स्किन को निखारने में भी फायदेमंद साबित होते हैं।

करी पत्ते खाने के फायदे

करी पत्ते खाने के फायदे

बालों की ग्रोथ बढ़ाने और समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए आंवले के बाद करी पत्तों का सेवन करें। इन्हें धोकर सीधे चबा-चबाकर खाया जा सकता है और चाहें तो गर्म पानी के साथ भी लिया जा सकता है।

ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे

ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे

करी पत्ते खाने के कम से कम 30 मिनट बाद आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले ड्राई फ्रूट्स को भिगो देना है। इसे बाद अगली सुबह इन्हें खाएं। इससे आपके शरीर, स्किन और बालों को अंदर से पोषण मिलेगा और कई अन्य फायदे भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर