![]()
अगर आपने अभी तक लड़की बहन योजना का eKYC नहीं कराया है तो इसे जल्द पूरा करें। सरकार ने नियम बदलकर पति या पिता के आय प्रमाण पत्र जमा कराने की शर्त में बदलाव किया है, जिससे रजिस्ट्रेशन अब और आसान हो गया है।
![]()
अगर आपने अभी तक महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का eKYC नहीं कराया है तो चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार ने eKYC की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2025 कर दी है। पहले तकनीकी समस्याओं और पिता या पति के आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता की वजह से कई महिलाएं लाभार्थी eKYC पूरी नहीं कर पा रही थीं। अब सरकार ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। जिन महिलाओं के पिता या पति का निधन हो गया है या वे तलाकशुदा हैं, वे अब मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाक के कागज या अदालत के आदेश की कॉपी के जरिए eKYC करवा सकती हैं। इससे 1500 रुपये प्रति माह मिलने वाली इस योजना का लाभ जारी रखा जा सकेगा।
महिला लाभार्थी अब मोबाइल या कंप्यूटर से भी आसानी से eKYC कर सकती हैं। इसके लिए ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर जाकर आधार नंबर और OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है, तो पास के आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील कार्यालय में जाकर अपने असली दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। सरकार ने यह सुविधा महिलाओं के लिए सरल और सहज बनाने के लिए शुरू की है, ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।






