सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अमिताभ बच्चन की एंट्री! सेट से लीक फोटो ने मचाया बवाल


Loading

बैटल ऑफ गलवान’ के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने शूटिंग सेट से अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद फैंस में चर्चा शुरू हो गई कि क्या बिग बी सलमान खान की इस फिल्म में नजर आने वाले हैं? उनकी यह तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग लगातार पूछ रहे हैं – क्या सच में अमिताभ बच्चन फिल्म का हिस्सा हैं?

amitabh bachchan entry in salman khan battle of galwan apoorva lakhia shares photo on set

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। हाल ही में अपूर्व ने सेट से अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या बिग बी भी फिल्म का हिस्सा होंगे!

पहले से ही खबरें थीं कि गोविंदा और सलमान खान करीब 18 साल बाद एक साथ नजर आ सकते हैं। अब अमिताभ बच्चन के सेट पर दिखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अपूर्व लाखिया अक्सर शूटिंग सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमिताभ बच्चन के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा – “अंदाजा लगाओ, वो मुझे क्या बता रहे हैं? #legendonsettoday”

अपूर्व लाखिया ने अमिताभ बच्चन संग शेयर की फोटो

apoorva lakhia amitabh bachchan

अपूर्व लाखिया ने बिग बी संग सेट से शेयर की झलक

सोशल मीडिया पर मची हलचल
अपूर्व लाखिया की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। एक यूजर ने लिखा, “क्या यह सच में हो रहा है? क्या हम इतने सालों बाद सलमान खान और अमिताभ बच्चन को फिर साथ देखने वाले हैं? अगर हां, तो यह वाकई बड़ा सरप्राइज होगा!”
वहीं दूसरे यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा, “अब तो कोई शक नहीं बचा – अमिताभ बच्चन सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में शामिल हो चुके हैं।”

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
अमिताभ बच्चन की सेट वाली फोटो सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता चरम पर है। एक यूजर ने ट्वीट किया, “#ApoorvaLakhia की नई इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर तो अब लगभग कन्फर्म लग रहा है कि अमिताभ बच्चन ‘#BattleOfGalwan’ का हिस्सा हैं। सलमान खान, गोविंदा और अमिताभ बच्चन को एक साथ पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं हो रहा!”

यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट

Image

Image

Image

Image

Image

‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान का दमदार लुक
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म में अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, अभिश्री सेन, निर्भय चौधरी, सिद्धार्थ मूली और जेन शॉ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

गोविंदा की एंट्री से बढ़ा उत्साह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा भी इस फिल्म में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की मौजूदगी के दौरान सलमान खान ने इशारा किया था कि वह जल्द ही अपने पुराने को-स्टार के साथ फिर काम करने वाले हैं। इस बयान के बाद कयास तेज हो गए कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्ममेकर्स की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर