![]()

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में तीसरा मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया, वहीं श्रीलंका के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द रहा। वहीं, पाकिस्तान अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुका है। टीम को बांग्लादेश और भारत ने हराया।
AUS ने PAK के खिलाफ सभी 16 वनडे जीते दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला 2023 में खेला गया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 101 रन के बड़े अंतर से जीता था। पाकिस्तान विमेंस टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया को किसी भी ODI मैच में नहीं हरा सकी है। दोनों टीमों के बीच 16 मैच खेले गए, सभी ऑस्ट्रेलिया ने जीते
गार्डनर पर होंगी नजरें ऑस्ट्रेलिया टीम से एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड पर सभी की निगाहें रहेंगी। गार्डनर ने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। सोफी मोलेनिक्स 3 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।






