टीचर ने रेप के बाद जहर देकर मार डाला:पिता बोले-मरने से पहले बेटी ने कहा, उसे फांसी हो; सहरसा में 3 शिक्षक पर FIR


Loading

सहरसा में 17 साल की छात्रा की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने कौशल विकास केंद्र के शिक्षक विष्णु झा पर रेप और जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। सोमवार की देर रात पिता ने FIR दर्ज कराई। जिसमें शिक्षक विष्णु झा पर रेप और जहर देकर मारने और दो शिक्षकों, मुकेश यादव और विजेंद्र ठाकुर पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।

मृतका इंटर की छात्रा थी और अपने गांव से सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला स्थित कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर कोर्स करने जाती थी।

तीन महीने का कंप्यूटर कोर्स सोमवार को पूरा होना था। रविवार दोपहर को छात्रा बारिश के बावजूद कंप्यूटर क्लास करने घर से निकली थी। दोपहर करीब 3 बजे पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती ह

 

दादी से बोली- टीचर को फांसी दिलवाना

FIR में पिता ने बताया, ‘विष्णु झा ने मेरी बेटी का रेप किया, फिर जहर पिलाया। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसकी दोस्त संगीता के साथ लेकर अस्पताल पहुंचाया और बेटी के फोन से मेरे पिता के फोन पर कॉल कर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही।’

‘जब मैं वहां पहुंचा तो आरोपी फरार हो गया। डॉक्टर ने मेरी बेटी को रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में बच्ची ने अपनी दादी को बताया कि टीचर विष्णु झा ने मेरे साथ गंदा काम किया और मुझे जहर पिलाया। उसे छोड़ना मत, फांसी दिलवाना।’ साथ जाने बोल रहे थे शिक्षक

पिता ने बताया कि कौशल विकास केंद्र के शिक्षक विष्णु झा मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। वो उसे अपने साथ जाने बोल रहे थे। जब वो पुलिस को फोन लगाने गई तो शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा।

इसके बाद उसके साथ रेप किया फिर पानी में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। बेटी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपी मौके से फरार

 

 

कोचिंग का आखिरी दिन थाः दादी

मृतका की दादी ने बताया कि रविवार को बारिश हो रही थी इसलिए हमने से कोचिंग जाने से मना किया था। लेकिन सोमवार को उसके कोर्स का आखिरी दिन था इसलिए वो जाने की जिद कर रही थी। इसलिए फिर हमने जाने दिया। मुझे क्या पता था कि मेरी पोती आज आखिरी बार मिलकर मुझे जा रही है।

रविवार की दोपहर 3:00 बजे जब हम अस्पताल पहुंचे तो उसने बताया कि उसके साथ जबरदस्ती की गई। मना करने पर शिक्षक ने उसे एक थप्पड़ मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बोतल में कुछ लेकर आया और उसे पीला दिया।

इसके बाद कुछ देर के बाद उसे उल्टी होनी शुरू हो गई। शिक्षक ने उसे फिर अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर पहुंचाया गया। जहां से वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

छात्रा-टीचर का अफेयर थाः संचालक

कौशल विकास केंद्र के संचालक मुकेश यादव ने दावा किया है कि छात्रा और शिक्षक विष्णु झा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘घटना रविवार की है उस दिन मैं सेंटर नहीं गया था। टेक्नीशियन विजेंद्र ठाकुर गए थे। विष्णु झा 8 महीने से कंप्यूटर क्लास की पढ़ाई करवा रहे हैं। छात्रा इसी साल की जून महीने के सेशन में कंप्यूटर कोर्स के लिए एडमिशन ली थी।’

 

 

इसे भी पढ़िए….

फ्लैट से जिस लड़की को फेंका गया-उसका नाम सोफिया:बहन बोली- लड़का पुलिस वाला बनकर घर आया; कहता था- मेरी दोस्त है, इसी के साथ रहूंगा

 

 

 

मेरी बहन पटना में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह किसी अस्पताल में काम भी करती थी। एक दिन ये लड़का (आरोपी का फोटो दिखाते हुए) मेरी बहन के साथ बेतिया मेरे गांव आया था। उसने कहा था, मैं पुलिस में नौकरी करता हूं, अब आपकी बहन का दोस्त हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर