छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल…रवि भगत पर एक्शन- अध्यक्ष बने राहुल:विभा को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय बने


Loading

छत्तीसगढ़ भाजपा में 47 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। - Dainik Bhaskar

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं।हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

भूपेश बघेल ने भाजपा की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर तंज कसा है। उनके मुताबिक रवि भगत ने अडानी को लेकर DMF और CSR में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए थे।

इसलिए उनपर एक्शन लिया गया है। एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर