बेसन गट्टे की सब्जी खाने से चार लोग बेहोश:फाजिल्का में पड़ोसियों ने सुबह बेसुध देखा, अस्पताल पहुंचाया


Loading

खाना खाने के बाद सो गए थे परिवार वाले। - Dainik Bhaskar

फाजिल्का में बेसन गट्टे की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बेहोश हो गए। अबोहर के गांव धरांगवाला में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। पीड़ितों में पूजा रानी, उसकी बहन सुमन, दादा नंदराम और दादी गंगाजल शामिल हैं।

परिवार ने रात का खाना खाने के बाद सामान्य रूप से विश्राम किया। सुबह तक किसी को होश नहीं आया। पड़ोसी जब सुबह उनके घर पहुंचा, तो चारों को बेसुध हालत में पाया। पड़ोसी ने तुरंत गांव के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर की सलाह पर चारों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के डॉक्टर इंसाफ शर्मा ने बताया कि चारों मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बेसन गट्टे की सब्जी में जहरीले तत्वों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर