एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार:8 दिन पहले कनाडा से पंजाब लौटा; पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की


Loading

पंजाब के जालंधर में 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर गांव के रहने वाले NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों (27) के रूप में हुई है। अमृतपाल सिंह 8 दिन पहले ही कनाडा से लौटा था।

पुलिस ने उससे फॉर्च्यूनर (PB 20C 7100) भी बरामद कर ली है। मंगलवार रात को उसे थाना भोगपुर में लाया गया था, जहां उससे पूछताछ की गई। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फौजा सिंह को 14 जुलाई को गंभीर हालत में जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके बेटे, बेटियां और अन्य रिश्तेदार कनाडा से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

कपूरथला के व्यक्ति से NRI ने खरीदी थी गाड़ी जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क द्वारा बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियां लिस्ट आउट की थीं। उनमें से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान मंगलवार देर शाम की गई। नंबर से पता चला कि गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

जिसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना हुईं और वरिंदर तक पहुंचीं। वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उसकी कार खरीदी थी। अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है, उसकी 3 बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती हैं।

पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाल कर फॉर्च्यूनर की पहचानी की।

वारदात के बाद गांव-गांव होते हुए करतारपुर पहुंचा था आरोपी पुलिस ने मंगलवार देर रात अमृतपाल को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली। हादसे के बाद अमृतपाल सीधा अपने गांव दासूपुर गया था। पूछताछ में अमृतपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अमृतपाल ने बताया कि वह मुकेरियां साइड से अपना फोन बेच कर लौट रहा था। जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा तो एक बुजुर्ग उनकी गाड़ी की चपेट में आया। उन्हें ये नहीं पता था कि बुजुर्ग फौजा सिंह हैं। जब देर रात खबरें आनी शुरू हुईं तो फौजा सिंह की मौत के बारे में पता चला।

फौजा सिंह को 14 जुलाई को गंभीर हालत में जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अब 2 पाॅइंट में जानिए कैसे हुआ हादसा…

खाना खाने के बाद घर से निकले थे:फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह ने बताया कि वह 14 जुलाई को 3 बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए घर से निकले थे। उस समय मैं घर पर नहीं था। जब वह हाईवे पर पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर, छाती और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ICU में शिफ्ट करने के बाद दम तोड़ा: बेटे ने आगे बताया कि उनकी हालत में कुछ सुधार भी दिखाई दिया और उन्होंने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, तब उनकी सांसें उखड़ने लगीं। शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर