यूपी-बिहार और असम समेत देश के 20 नदी स्थलों पर बाढ़ का खतरा, केंद्रीय जल आयोग ने जताई चिंता


Loading

केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि देश में 20 नदी स्थलों पर बाढ़ का खतरा है। असम और बिहार में स्थिति गंभीर है। असम के गोलाघाट में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में गंगा की सहायक नदियां भी उफान पर हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय जल आयोग ( CWC ) ने शुक्रवार को जारी अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन में कहा कि देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिनमें से असम में एक और बिहार में दो स्थान बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं।

बाढ़ की गंभीर स्थिति वाले स्थान असम के गोलाघाट में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित इलाके तथा बिहार के मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में गंगा की सहायक नदियों क्रमश: बागमती और गंडक के तट पर स्थित हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि इन स्थानों पर जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

जल आयोग ने 20 स्थानों पर जताई बाढ़ की चिंता

कुल मिलाकर, केंद्रीय जल आयोग ने 20 स्थानों के लिए बाढ़ को लेकर चिंता जताई है, जिनमें मुख्य रूप से असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी प्रणालियां ज्यादातर उच्च-जोखिम वाले स्थानों पर हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नदी बाढ़ के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर नहीं पहुंची है। केंद्रीय जल आयोग ने 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति को असमान्य बताया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी को बरकरार रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर