जिम में मिला बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर राजस्थान का शव:सुबह एक्सरसाइज करने पहुंचे मेंबर्स ने अपने ट्रेनर को फंदे पर लटका देखा


Loading

चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित “वॉरियर फिटनेस जिम” के संचालक जय किशन लोठ उर्फ जैकी (42) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

वॉरियर फिटनेस जिम” के संचालक और जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान का खिताब जीत चुके जय किशन लोठ उर्फ जैकी (42) ने अपने जिम में फंदे पर लटके मिले। सुबह जब लोग रोज की तरह चित्तौड़गढ़ शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित जिम में एक्सरसाइज के लिए पहुंचे, तो उन्होंने जैकी को फंदे से लटका देखा। यह देखकर सभी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली थाने से एएसआई मदनलाल जगत ने बताया कि

जानकारी मिलने पर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। छत पर लगे हुक में रस्सी से फंदे पर लटके मिले। कहीं कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं लगा है। जैकी के मोबाइल की जांच कर रही है।

जैकी बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान जैसे खिताब जीत चुके थे। इसके अलावा उन्होंने जिले और राज्य स्तर की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी हासिल किए थे।

क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना
क्या आप भी चाहती है संजीवनी से जुड़कर अपने स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाना और एक अच्छी आय प्राप्त करना

मिस्टर चित्तौड़गढ़ और मिस्टर राजस्थान रह चुके थे जैकी

कोतवाली थाने से एएसआई मदनलाल जगत ने बताया कि जय किशन लोठ उर्फ जैकी प्रतापनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। वे पिछले दो साल से “वॉरियर फिटनेस” नाम से अपना जिम चला रहे थे। जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर चित्तौड़गढ़ और मिस्टर राजस्थान जैसे खिताब जीत चुके थे। इसके अलावा उन्होंने जिले और राज्य स्तर की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी हासिल किए थे।

जैकी सिर्फ बॉडी बिल्डिंग तक ही सीमित नहीं थे उन्हें बास्केटबॉल और स्केटिंग में भी दिलचस्पी थी और वह अच्छे खिलाड़ी माने जाते थे। वे बच्चों और युवाओं को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। उनके जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग फिटनेस के लिए पहुंचते थे।

उन्हें बास्केटबॉल और स्केटिंग में भी दिलचस्पी थी और वह अच्छे खिलाड़ी माने जाते थे।

जय किशन के परिवार में उनकी पत्नी और 12 साल की एक बेटी है। उनके माता-पिता नगर परिषद में सफाईकर्मी थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। जैकी के अचानक चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है। मोहल्ले और जान-पहचान वाले भी शोक में हैं।

पुलिस जांच जारी, सुसाइड के कारणों का नहीं खुलासा

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैकी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल और मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जैकी किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से तो नहीं गुजर रहे थे। जल्द ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर