विधानसभा चुनाव से पहले शस्त्रों का सत्यापन:राजपुर थाने में 38 लाइसेंस की जांच, 27 जून तक चलेगा अभियान


Loading

शस्त्रों का सत्यापन करते पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजपुर थाना में शस्त्र धारकों के हथियारों का सत्यापन किया जा रहा है। मंगलवार को थाना परिसर में सुबह से ही शस्त्र धारकों की भीड़ देखी गई।

मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट और बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि एक दिन में 38 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन पूरा किया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि यह सत्यापन अभियान 27 जून तक चलेगा।

थानाध्यक्ष ने सभी शस्त्र धारकों को चेतावनी दी है कि वे समय रहते अपने हथियारों का सत्यापन करा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो शस्त्र धारक सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर