पुलिस पर तस्कर बाप-बेटों ने 50 राउंड फायरिंग की थी:15 साल से गोतस्करी में लिप्त, बेटे को 4 साल पहले साथ लिया; पैरों के आरपार हुई गोली


Loading

 

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हार्डकोर तस्कर हासिम उर्फ काड़ा पिछले 15 सालों से एक्टिव था। 4 साल पहले ही उसने अपने बेटे आशिक को तस्करी में शामिल किया था। इसके बाद पहाड़ी से हरियाणा की तरफ गोवंश ले जाने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसके बेटे की मौत हो गई।

मौके से FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। आधे घंटे में तस्कर बाप-बेटों और उनके 2 साथियों ने 50 राउंड फायरिंग की थी। मुठभेड़ में हार्डकोर तस्कर हासिम उर्फ काड़ा के दोनों पैरों में गोली लगी थी जबकि उसके बेटे के सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। गोवंश ले जा रही टाटा की पिकअप और बाइक सवार सद्दाम (बेटा) और कासिम (बाप) फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पहाड़ी थाना इलाके के SHO योगेंद्र सिंह ने बताया- FSL टीम को मौके से करीब 50 गोलियों के खोल मिले हैं। वहीं मौके से बुलेट्स बेल्ट भी मिली है। इसी से तस्कर पुलिस पर फायर कर रहे थे

 

 

बेटे का पोस्टमॉर्टम हुआ, काड़ा ICU में

वहीं काड़ा के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सूचना जारी कर उसपर रखा 45 हजार का इनाम निरस्त कर दिया गया है। काड़ा के बेटे आशिक का आज पोस्टमॉर्टम किया गया। आशिक के शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से SDM की देखरेख में हुआ। काड़ा अभी RBM अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट है। उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं आशिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

अब पढ़िए आधे घंटे हुई तस्कर-पुलिस मुठभेड़ की कहानी

पिकअप को 2 बाइकों पर बाप-बेटे एस्कॉर्ट कर रहे थे: पहाड़ी SHO योगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर गो तस्करी की सूचना मिली थी। इसमें इनपुट था कि कुछ तस्कर पिकअप में गोवंश भरकर रावलका मोड़ की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे तो पिकअप और 2 बाइकों पर सवार 4 तस्कर आते दिखे। ये गोवंश से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

दोनों पैरों में गोलियां आरपार: तस्करों ने पुलिस जीप को देख फायरिंग कर दी। जाब्ते के पास बुलेटप्रूफ जैकेट थी ऐसे में जवाबी फायरिंग के दौरान तस्कर काड़ा उसके बेटे आशिक को गोली लगी। आशिक के सीने में गोली लगी है जबकि काड़ा के दोनों पैरों में गोलियां आरपार हो गई है। वहीं दूसरी बाइक सवार सद्दाम (बेटा) और कासिम (बाप) फरार हो गए।

 

पहले से 15 मामले दर्ज: डीग एसपी राजेश मीणा ने बताया- हासिम पर 45 हजार का इनाम घोषित है। पहाड़ी थाने और डीग जिले के अन्य थानों समेत दूसरे जिलों में भी करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से 2 कट्टा और कारतूसों की बेल्ट बरामद की है। तीन पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। तीनों के चोटें आई हैं।

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, 1 की मौत:30 मिनट तक दोनों तरफ से हुई फायरिंग; 3 पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर