जैन दंपती पर हमला करने वाले दो आरोपी काबू:बरलूट में वारदात के बाद भागे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, वाहन जब्त


Loading

 

सिरोही के बरलूट में जैन दंपती पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है।

 

घटना 15 जून की रात करीब 11 बजे की है। चेन्नई निवासी गिरीश एच जैन ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। वराडा बस स्टैंड के पास कैंपर गाड़ी से रास्ता रोककर उन्हें रुकने पर मजबूर किया। आरोपियों ने गिरीश और उनके साथी कल्पेश एन जैन पर लाठियों और सरियों से हमला किया। इस दौरान उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया

पुलिस ने जांच के दौरान बरलूट निवासी मोंटू सेन (25) और ऑर्डर निवासी आजाद सिंह (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। एसपी अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह के साथ कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, मदनलाल और सुरेश कुमार शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर