राशन कार्ड ई-केवाईसी की आखिरी तारीख आ रही, नहीं कराया काम तो जान लें ऑनलाइन तरीका


Loading

Ration card ekyc online: कई राज्‍यों में राशन कार्ड ईकेवाईसी कराने की आख‍िरी तारीख 30 जून है। ईकेवाईसी कराने के ल‍िए आधार कार्ड की जरूरत होगी। यह काम कई जगह ऑनलाइन भी हो रहा है। हम इसकी ड‍िटेल दे रहे हैं।

 

राशन कार्ड रखने वाले सभी लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। गौरतलब है कि राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी को जरूरी कर दिया गया है। आपको अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराना होगा, जिसके लिए लास्‍ट डेट तमाम राज्‍यों में 30 जून 2025 तय की गई है। यानी अब 13 दिनों का वक्‍त बाकी है। अगर आप सरकार से मिलने वाले सस्‍ते राशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी जरूर करवा लें। ऐसा नहीं होने पर सरकारी राशन का फायदा खत्‍म हो सकता है। हम आपको ई-केवाईसी के बारे में समझा रहे हैं। यह भी बताएंगे कि घर बैठे राशन कार्ड ई-केवाईसी कैसे कराया जाए।

 

 

क्‍या होती है e-KYC?

ई-केवाईसी किसी व्‍यक्‍त‍ि की पहचान को कन्‍फर्म करने का डिजिटल तरीका है। ई-केवाईसी सिर्फ राशन कार्ड के लिए ही नहीं, बल्कि तमाम सुविधाएं के लिए की जाती है। जैसे- बैंक अकाउंट की ई-केवाईसी, आपके यूपीआई अकाउंट की ई-केवाईसी आदि। इसमें आधार कार्ड का इस्‍तेमाल होता है। आधार कार्ड किसी व्‍यक्‍त‍ि की पहचान को सुनिश्चित करता है और ई-केवाईसी में आधार कार्ड का इस्‍तेमाल किया जाता है

 

e-KYC अनिवार्य है या इसके बिना भी राशन मिलेगा?

 

]

सरकार ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इससे उन लोगों की पहचान की जा सकेगी, जिन्‍हें सरकारी राशन का लाभ मिल रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, ईकेवाईसी नहीं कराने वालों को सरकारी राशन नहीं मिलेगा। हो सकता है कि निकट भविष्‍य में राशन कार्ड को बंद ही कर दिया जाए। डॉक्‍युमेंट्स की बात करें तो ईकेवाईसी कराने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की जरूरत होगी। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो फटाफट से उसे बनवा लें या जरूरी अपडेट आधार में करा लें और ई-केवाईसी के प्रोसेस को शुरू करें। 30 जून को आखिरी डेट मानकर चलें, उसके बाद परेशानी हो सकती है।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे कराएं

 

जैसाकि हमने बताया इस काम में आधार कार्ड की जरूरत होगी। इस दौरान मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी और बायोमेट्र‍िक तरीके से व्‍यक्‍त‍ि की पहचान को कन्‍फर्म किया जाएगा। ई-केवाईसी से पता चल जाता है कि जिस व्‍यक्‍त‍ि को सुविधा दी जा रही है, उसका नाम, जन्‍मतिथि, अड्रेस, जेंडर क्‍या है। ई-केवाईसी होने से राशन वितरण में धोखाधड़ी या गड़बड़झाले खत्‍म होने की उम्‍मीद है। साथ ही सिर्फ उन जरूरतमंदों को राशन मिलेगा, जो सच में इसके हकदार हैं।

e-KYC क्‍या ऑनलाइन कराई जा सकती है?

रिपोर्टों के अनुसार, कुछ राज्‍यों में ई-केवाईसी ऑनलाइन हो रही है, लेकिन सभी राज्‍यों में नहीं। आप अपने इलाके के ग्राम प्रधान या पंचायत से इसके बारे में जानकारी जुटा लें। अगर ई-केवाईसी ऑनलाइन हो सकती है तो नीचे दिए गए स्‍टेप्‍स को फॉलो करें।
राज्‍य सरकार की पीडीएस वेबसाइट पर जाकर आपको राशन कार्ड सेवाएं, ई-सेवाएं का ऑप्‍शन ढूंढना होगा।
वहां ई-केवाईसी का‍ विकल्‍प मिलेगा। ई-केवाईसी से पहले ध्‍यान रहे कि आपके आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर दर्ज है, वह चालू होने चाहिए, क्‍योंकि उस नंबर पर ओटीपी आएगा।
वेबसाइट पर राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड की डिटेल डालने के बाद फोन में ओटीपी आएगा जिससे आपका आधार कार्ड वेरिफाई होगा। वेरिफ‍िकेशन पूरा होते ही ई-केवाईसी हो जाएगा। यह काम ऑफलाइन भी कराया जा सकता है। सभी तस्‍वीरें सांकेत‍िक।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर