शिक्षक दिवस पर शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े कदम उठाये सरकार: डॉ कुलदीप मलिक 


Loading

शिक्षक दिवस पर शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े कदम उठाये सरकार: डॉ कुलदीप मलिक

 

लेखराज कौशल (जिला प्रभारी )हापुड़

हापुड़/गढ़मुकतेश्वर शिक्षक दिवस पर शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक ने सरकार से शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े कदम उठाने की मांग की है। एक सीनियर जर्नलिस्ट को दिए गए अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि 2047 तक विकसित भारत का सपना दिखाने वाली वर्तमान सरकार अगर हकीकत में इस सपने को साकार करना चाहती है तो उसे शिक्षा क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन करने की सख्त आवश्यकता है और उसकी शुरुआत शिक्षक दिवस पर करके सरकार विकसित भारत की तरफ कदम बढ़ा सकती है।

 

एक प्रश्न के जवाब में डॉक्टर मलिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को सलाह देते हुए बताया कि अगर शिक्षक दिवस पर योगी जी प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले वित्तविहीन के शिक्षकों की समान काम के बदले समान वेतन (सम्मानजनक मानदेय) की मांग और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की लंबे समय से चली आ रही मांग स्वीकार करते हैं तो यह शिक्षा क्षेत्र के लिए सराहनीय कदम होगा और साथ ही साथ इसका फायदा वर्तमान सरकार को आगामी चुनाव में अवश्य मिलेगा।

 

डॉक्टर मलिक ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार में आज शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार एवं शोषण चरम पर है जिसका शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाला हर एक इंसान किसी ने किसी रूप में शिकार हो रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर मलिक ने सरकार से शिक्षा क्षेत्र को भ्रष्टाचार एवं शोषण से मुक्त करने की अपनी पुरानी मांग को भी दोहराया।

 

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उनके और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे संघर्ष को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया जब तक सरकार शिक्षा क्षेत्र के संबंध में उनकी मांग पूरी नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर