अंजली गौतम बनीं वॉइस मीडिया संगठन बुलंदशहर जिला उपाध्यक्ष


Loading

 

 

 

लेखराज कौशल

बुलंदशहर/बुलंदशहर वॉइस मीडिया संगठन ने जनपद बुलंदशहर में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजली गौतम को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व की संस्तुति पर की गई, जिसकी घोषणा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई। अंजली गौतम लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और आम जनता की आवाज़ को मंच देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सक्रियता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद अंजली गौतम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वॉइस मीडिया संगठन के मूल उद्देश्यों—सच्ची, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता—को जनपद बुलंदशहर में और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर वॉइस मीडिया संगठन के पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकार साथियों ने अंजली गौतम को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन बुलंदशहर में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर