मटेश्वर पहुंचे डीएम व एसपी मेले की तैयारी का लिया जायजा


Loading

 

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध म टेश्वर धाम , कठो में आगामी आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा बैठक कर तैयारी का जायजा लिया । इस दौरान अधिकारियों ने बाबा म टेश्वर का दर्शन- पूजन कर मेला क्षेत्र तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया एवं समीक्षा बैठक कर मेले की तैयारी और व्यवस्था पर चर्चा किए। जिलाधिकारी ने कहा की मटेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुलभ दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष रूप से पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी ,व्यवस्था ट्रैफिक , स्वास्थ्य सेवा, बेरिकेटिंग, पार्किंग सफाई व्यवस्था , शौचालय,महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित डाक बम के सुविधा और व्यवस्था पर चर्चा हुई।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रहेगी।यातायात नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ,अपर समाहर्ता निशांत कुमार, नगर आयुक्त प्रभात झा ,अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर, जिला परिवहन पदाधिकारी ,सिमरी बख्तियारपुर के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ,प्रखंड विकास प्राधिकारी मोहन कुमार, अंचलाधिकारी नवीन कुमार सलखुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, मंदिर न्यास समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के बाद न्यास समिति के अधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार , पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग तथा अन्य अधिकारियों को पाग ,चादर ,बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर