![]()
रश्मि चौधरी ने शिक्षकों के हित में दिया ज्ञापन।

लेखराज कौशल
कांग्रेस नेता श्रीमती रश्मि चौधरी एडवोकेट प्रदेश सचिव (एससी एसटी प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश ने आरक्षित वर्ग 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी महोदया को ज्ञापन सौंपा और नौकरी से वंचित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शीघ्र अति शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की। साथ में कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, अशोक कुमार आदेश कुमार सत्येंद्र कुमार, बौद्ध कुमार एडवोकेट, सुरेश सिंह, नेहा, आशी, प्रमोद कुमार, प्रिंस गौतम, राजकुमार, विशाल, आयुष सिंह, अमन कुमार, कपिल कुमार, दर्जनो अभ्यर्थी साथ रहे।






