![]()
लेखराज कौशल
हापुड़/बहुजन समाज पार्टी के वार्ड नंबर 6 के जिला पंचायत प्रत्याशी अनीस चौधरी ने अपने गांव सिखेड़ा में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।
इंजीनियर अनीश चाैधरी वार्ड नंबर 6 से जिलापंचायत सदस्य के बसपा से भावी उम्मीदवार हैं।

इंजीनियर अनीश चाैधरी सिखेड़ा बालों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से बीजेपी सरकार आई है जनता का जीना बेहाल हो गया पहले सपा से अब बीजेपी से समाज का हर वर्ग परेशान है चाहे वो उच्च स्तर हो, निम्न स्तर हो, अब पूरे समाज का कहना है कि सपा ने लूटा,बीजेपी ने हर दिन समाज को लाइन में खड़ा करने का काम किया। जनता को कभी टैक्स के नाम पर,कभी नोटबंदी के नाम पर,कभी राशन के नाम पर, जनता अब सब समझती है और इसका जवाब 2027 में करारा ज़बाब देगी।
फिर से बहन कुमारी मायावती जी मुख्यमंत्री होंगी। फिर उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार होगी । बसपा की सरकार में ही आम जन खुश रहेगा।






