![]()
महिला पर 2.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप।
लेखराज कौशल
हापुड़/सिंभावली। दरियापुर गांव की बबिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक महिला ने उनके समूह के 2.20 लाख रुपये हड़प लिए हैं। बबिता और अन्य महिलाएं “लक्ष्मी” नामक समूह के जरिए गांव की महिलाओं को ब्लॉक और सरकारी ऋण दिलाने का काम करती हैं।
शिकायत में बताया गया है कि पिछले दो साल से समूह के लेन-देन का रिकॉर्ड आरोपी महिला ही रखती थी। जब समूह की अन्य कार्यकर्ताओं ने हिसाब मांगा, तो महिला हमेशा कोई न कोई बहाना बनाती रही। सितंबर में सख्ती से जांच करने पर 2.20 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कहा कि रकम बैंक खाते में है, लेकिन बैंक में भी पैसे नहीं मिले। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। जब पैसे मांगने पर विरोध किया गया, तो उनके पति और ससुराल पक्ष के लोग अभद्रता करने लगे।थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
बुजुर्ग से 60 हजार रुपये की नकदी लूटी।
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिटी प्लाजा के पास बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल चला रहे एक बुजुर्ग से 60 हजार रुपये की नकदी झपट ली। घटना के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग की जेब में कागज की गड्डी रखकर भाग निकले। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वझीलपुर गांव निवासी करन सिंह ने बताया कि वे मंडी पाटिया में मजदूरी कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4.30 बजे मोहल्ला कलक्टर गंज से साइकिल पर जा रहे थे, तभी सिटी प्लाजा के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और 200 रुपये मांगे। बातचीत के दौरान उन्होंने बुजुर्ग की जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिए और कागज की गड्डी रखकर फरार हो गए।बुजुर्ग ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह टप्पेबाजी का मामला लगता है। जांच पूरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल न्यूज टाइम /हापुड़
लेखराज कौशल (जिला प्रभारी) हापुड़
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
नगर पालिका मार्केट कोठी गेट अतरपुरा चौपला गढ़ रोड हापुड़ 245101
9412272615
9105272615
कंबल बांटकर गरीबों की मदद।

लेखराज कौशल
हापुड़/ हापुड़ आज जनपद के कोतवाली के सामने के रहने ग्लोब हाउस पर ग्लोब आर्टिकटेक्ट के एमडी व इंजीनियर फुरकान अली और उनके पुत्र मोहम्मद दानिश की तरफ से आज गरीब मजदूरों को सर्दी को देखते हुए कंबलों का वितरण किया।
कंबल पाने बालों ने कहा इंजिनियर फुरकान अली जी ने पहले भी हमारी और हमारे जैसे मजदूरों को आर्थिक सहायता की है रुपए कपड़े खाद्यान्न जैसी आने वाली समस्याओं को देखते हुए काफी मदद की है ईश्वर इन्हें और पूरे परिवार को हर खुशी दे।सहायता पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।






