नाखून कमजोर और जल्दी टूटते हैं? रोजाना खाएं ये 1 चीज, बनें मजबूत जड़ से


Loading

महिलाओं के लिए सिर्फ स्किन और हेयर ही नहीं, बल्कि नाखूनों का सही से बढ़ना और मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। अगर सिर से पैर तक आपका लुक परफेक्ट है, लेकिन हाथ के नाखून छोटे, कमजोर या टेढ़े-मेढ़े हैं, तो पूरा लुक अधूरा नजर आता है। ऐसे में नाखूनों को मजबूत और लंबा बनाने के सही तरीके अपनाना जरूरी है। सही खान-पान और कुछ खास घरेलू उपायों से नाखून जड़ से मजबूत बन सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

how to get long and strong hair
जब परफेक्ट लुक की बात आती है, तो महिलाएं अपने ऑउटफिट और शूज तक हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देती हैं। ऑउटफिट और शूज फाइनल कर लेने के बाद मेकअप और हेयरस्टाइल जैसी चीजों पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन सिर से पैर तक परफेक्ट दिखने के बावजूद, हाथों का लुक भी अहम होता है। कमजोर या छोटे नाखून पूरे लुक को अधूरा बना सकते हैं। इसलिए नाखूनों की देखभाल और उन्हें मजबूत बनाना परफेक्ट लुक का जरूरी हिस्सा है।

नाखूनों का परफेक्ट होना जरूरी

नाखूनों का परफेक्ट होना जरूरी

अगर आपके नाखून टूटे हुए, आड़े-टेढ़े या अजीब से लग रहे हैं, तो आपके परफेक्ट लुक में कमी रह जाती है। अब फोटोज में हाथ भी दिखेंगे ही, कौन सा आप इन्हें छुपा लेंगे या काट देंगे। थोड़े बड़े नाखूनों के बिना महिलाओं के हाथ सूने-सूने से लगते हैं। अब सवाल उठता है कि इस स्थिति से बचाव कैसे किया जा सकता है? आमतौर पर महिलाएं नकली नाखूनों को लगा लेती हैं। ये सबसे आसान और मिनटों में समस्या का हल निकालने वाली बात है। मगर क्या ये नकली नाखूनों का इस्तेमाल सही है?

नकली नाखूनों का इस्तेमाल करना सही?

नकली नाखूनों का इस्तेमाल करना सही?

इसका जवाब मिलाजुला हो सकता है। बता दें कि अगर आप नकली नाखून लगाने की सोच रही हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। नकली नाखूनों का इस्तेमाल करना सही हो सकता है, लेकिन इन्हें लगाने और देखभाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इस तरह ये नाखून आपको तुरंत लंबा और सुंदर लुक दे सकते हैं। हालांकि, गलत तरीके से लगाने या हटाने पर ये नेचुरल नाखूनों को नुकसान, इन्फेक्शन या रूखापन दे सकते हैं। ऐसे में ज्यादा बेहतर ऑप्शन ये है कि आप नकली नाखूनों की जगह अपने असली नेचुरल नाखूनों को ही सुधारने की कोशिश कर लें।

नाखून क्यों नहीं बढ़ते हैं?

नाखून क्यों नहीं बढ़ते हैं?

बता दें कि नाखूनों के नहीं बढ़ने या जल्दी टूटने की समस्या पोषण की कमी के चलते होती है। जब नाखूनों को बढ़ने या मजबूती के लिए सही पोषण नहीं मिल पाता है, तो आपके नाखून मुड़ने, टूटने और पूरी तरह से बर्बाद होने जैसी समस्याओं से शिकार हो जाते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो डॉक्टर हिमांशु ग्रोवर के बताए कुछ हेल्दी फूड्स को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि आपको कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए।

कौन से फूड्स खाना फायदेमंद?

कौन से फूड्स खाना फायदेमंद?
  • खट्टे फल
  • पालक
  • चुकंदर
  • काले चने

इन बातों का भी रखें ख्याल

इन बातों का भी रखें ख्याल

अगर आप नाखूनों को मजबूती देना चाहते हैं, तो आपको क्यूटिकल्स को हेल्दी रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने नाखूनों पर केमिकल्स का कम से कम इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आपको अपने नाखूनों या यूं कहें कि हाथों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज रखना चाहिए। इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलती है और त्वचा में रूखेपन के चलते ज्यादा समस्याएं नहीं होती हैं। इस तरह आपके नाखून नेचुरली मजबूत होंगे और जल्द ही टूटेंगे भी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर