डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 85,000 वीजा रद्द किए, छात्रों पर बड़ा झटका—जानें वजह


Loading

ट्रंप प्रशासन ने उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों से आने वाले वीजा आवेदकों की कड़ी जांच शुरू की है। विदेशी नागरिकों की कुछ मामलों में अपराधों में संलिप्तता पाए जाने के कारण 85,000 वीजा रद्द किए गए हैं। इस फैसले का सबसे बड़ा असर छात्रों पर पड़ा है।

US visa

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन ने 85,000 वीजा रद्द किए, 8,000 से अधिक छात्र वीजा शामिल

वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इस साल अब तक 85,000 वीजा रद्द कर दिए हैं। यह कदम इमिग्रेशन एनफोर्समेंट को मजबूत करने और नेशनल सिक्योरिटी स्क्रीनिंग को बेहतर बनाने के प्रयास के तहत उठाया गया। रद्द किए गए वीजा में 8,000 से अधिक छात्र वीजा शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि जनवरी 2025 से अब तक यह कार्रवाई जारी है और राष्ट्रपति ट्रंप व सेक्रेटरी रुबियो इस नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य अमेरिका को सुरक्षित बनाना है, जिसे उन्होंने ‘मेक अमेरिका सेफ अगेन’ के स्लोगन के साथ दर्शाया।

कौन-कौन से वीजा रद्द हुए

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रद्द किए गए छात्र वीजा में सबसे आम कारण DUI (शराब पीकर गाड़ी चलाना), हमले और चोरी थे, जिनकी वजह से आधे वीजा रद्द किए गए। इसके अलावा, पहले तय अवधि से अधिक समय रहना, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और आतंकवाद का समर्थन भी वीजा रद्द करने के कारण बने। प्रशासन ने गाजा विरोध प्रदर्शनों में शामिल अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी निशाना बनाया, जिन्हें यहूदी-विरोधी गतिविधियों से जोड़कर सख्ती की गई।

वीजा जांच में तेजी

वीजा रद्द करने की प्रक्रिया ऐसे समय में तेज हुई है जब ट्रंप प्रशासन 5.5 करोड़ वैध वीजाधारकों की लगातार जांच की नीति लागू कर रहा है। इसका मतलब है कि नई जानकारी मिलने पर किसी भी समय वीजा रद्द किया जा सकता है।

इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन ने 19 देशों के लोगों पर पहले ही यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है। यूएसआईएस ने ‘चिंता वाले देशों’ के ग्रीन कार्ड आवेदनों की फिर से जांच शुरू की है और सभी शरणार्थी आवेदनों के फैसलों को फिलहाल रोक दिया गया है। अफगानों का वीजा भी बंद कर दिया गया है, जो अमेरिकी सेना की सहायता कर चुके थे।

इस कदम का सबसे बड़ा असर विदेशी छात्रों पर पड़ा है, जो अमेरिका में पढ़ाई के लिए आए हैं। प्रशासन का यह रवैया इमिग्रेशन नीतियों में सख्ती और सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर