![]()
लॉस एंजेलिस में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महज 22 साल की युवती सिंगर, मारिया डी ला रोसा, अपने करियर और सपनों की उड़ान भर ही रही थी कि अचानक दो अज्ञात शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह हमला बेहद ही तेज और निर्दयी था, जिसने वहां मौजूद लोगों को दहला दिया। मारिया इस समय कार में बैठी हुई थीं और अचानक हुई इस गोलीबारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक खौफनाक वारदात ने म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया को झकझोर कर रख दिया है। महज 22 साल की लैटिन सिंगर मारिया डी ला रोसा, जिसे सोशल मीडिया पर DELAROSA के नाम से जाना जाता था, अपनी करियर की शुरुआत कर ही रही थी कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब मारिया अपने दो साथियों के साथ पार्किंग में खड़ी कार में बैठी थीं। अचानक दो अज्ञात शूटर हाथ में पिस्टल लेकर उनकी कार की ओर बढ़े और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
इस हमले में मारिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह हमला ‘Ambush Style’ में किया गया था, यानी पूरी तरह से तैयार कर अचानक हमला किया गया।
मारिया का करियर अभी शुरू ही हुआ था; पिछले अगस्त में उसका पहला गाना रिलीज हुआ था। पुलिस अब तक हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है, लेकिन शुरुआती अनुमान में मेक्सिको के किसी गैंग का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर फैन्स और फॉलोअर्स मारिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह हमला लैटिन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बार फिर चेतावनी साबित हुआ है। इससे पहले अक्टूबर में मेक्सिको में अर्जेंटीना के सिंगर और मॉडल फेडे डोकराज की भी उसी तरह हत्या कर दी गई थी। ऐसे घटनाओं ने साबित किया है कि नए और युवा कलाकार भी इस हिंसक वातावरण से अछूते नहीं हैं।






