![]()
‘बिग बॉस 19’ में टिकट टू फिनाले का टास्क शुरू होते ही घर का माहौल और भी गर्म हो गया है। यह टास्क तय करेगा कि कौन-सा कंटेस्टेंट सीधे फिनाले की रेस में जगह बना पाएगा और किसका सपना बीच में ही टूट जाएगा। टास्क के दौरान तान्या और अश्नूर के बीच जोरदार बहस छिड़ जाती है, जहां तान्या चुनौती देते हुए कहती दिखती हैं—“तू अकेली फिनाले तक पहुंचेगी नहीं, मुझसे लिखित में ले ले।” इस तीखी भिड़ंत वाला प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है और दर्शक दोनों के बीच बढ़ते ड्रामे को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।
‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसी बीच ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क ने घर में नई हलचल पैदा कर दी है। इस टास्क का प्रोमो सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि फिनाले की राह तय करने वाला यह गेम आठ कंटेस्टेंट्स के भाग्य को बदलने वाला है। टास्क के तहत गार्डन एरिया में ‘वेल ऑफ डेस्टिनी’ तैयार किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को कंधे पर स्टिक रखते हुए लाल रंग का पानी गिराए बिना लगातार चलते रहना है। तीन राउंड में होने वाली इस चुनौती में हर राउंड में एक कंटेस्टेंट आउट होता है, और अंत तक लाल पानी बचाने वाला खिलाड़ी ‘टिकट टू फिनाले’ जीतता है।
टास्क शुरू होते ही घर में तनाव बढ़ जाता है। नियमों के अनुसार एक समय में केवल दो कंटेस्टेंट रेस कर सकते हैं, जबकि बाकी दो उनके हेल्पर बनते हैं। इस दौरान तान्या और अशनूर के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है, जहां तान्या अशनूर को चुनौती देती दिखती हैं—“तू अकेली फिनाले तक पहुंचेगी नहीं, मुझसे लिखित में ले ले।” अशनूर भी पलटवार करती हैं, जिससे माहौल और गरमा जाता है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक इस भिड़ंत पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ अशनूर को ‘कम डिजर्विंग’ बता रहे हैं तो कुछ तान्या के व्यवहार को अब तक की ‘असलियत’ करार दे रहे हैं।
तीन चरणों वाले इस टास्क में गौरव खन्ना ने तीसरा राउंड जीतकर मजबूत पकड़ बनाई, जबकि फरहाना ने चौथा राउंड अपने नाम किया। अंत में गौरव ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर न सिर्फ फिनाले वीक में डायरेक्ट एंट्री हासिल की, बल्कि इस सीजन के आखिरी कैप्टन भी बन गए। इस तरह ‘टिकट टू फिनाले वीक’ के चार दावेदार—गौरव, अशनूर, प्रणित और फरहाना—सामने आ गए हैं, जो अब फिनाले की अंतिम दौड़ में शामिल होंगे।






