बम धमकी से हिली श्रीलंका-पाकिस्तान सीरीज: सुरक्षा कारणों से बदला गया पूरा शेड्यूल


Loading

पाकिस्तान में अदालत के बाहर हुए बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों में डर का माहौल है और कई खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते हैं। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा हालात पर चिंता जताने के बावजूद टीम को दौरा जारी रखने का निर्देश दिया है। बोर्ड का कहना है कि पाकिस्तान ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और सीरीज को रद्द करना फिलहाल संभव नहीं है।

Sri Lanka vs Pakistan

पाकिस्तान के रावलपिंडी में अदालत के बाहर हुए बम धमाके में 12 लोगों की मौत और 27 के घायल होने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम में डर और असमंजस का माहौल है। करीब 9 खिलाड़ी दौरे के बीच में ही स्वदेश लौटना चाहते हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें धमकी भरे लहजे में आदेश दिया है कि टीम को दौरा जारी रखना होगा, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दूसरे और तीसरे वनडे मैच की तारीखों में बदलाव किया है।
यह घटना 2009 के उस आतंकी हमले की याद ताजा कर देती है जब लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला हुआ था, जिसके बाद वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बंद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर