![]()
राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आयोग ने बताया है कि आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करनी होगी।
![]()
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की और मास्टर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और आगामी ऑब्जेक्शन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।






