![]()
Tata Trusts Update: टाटा ट्रस्ट्स में जारी अंदरूनी हलचल के बीच बड़ा बदलाव हुआ है। चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल किया गया है। यह वही सीट है जो मेहली मिस्त्री के हटने के बाद खाली हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस नियुक्ति को टाटा समूह की अगली पीढ़ी की भूमिका मजबूत करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Tata Trusts Board Reshuffle: देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह टाटा ग्रुप में उत्तराधिकार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल किया गया है। यह पद मेहली मिस्त्री के हटने के बाद खाली हुआ था। नेविल की एंट्री के साथ अब टाटा परिवार के तीन सदस्य दो प्रमुख ट्रस्टों के बोर्ड में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि यह कदम समूह में अगली पीढ़ी की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है।
Tata Trusts Restructuring Update: टाटा ट्रस्ट्स में उत्तराधिकार की प्रक्रिया और स्पष्ट होती दिख रही है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में 12 नवंबर से तीन साल के कार्यकाल के लिए शामिल किया गया है। यह नियुक्ति सर्वसम्मति से मंजूर की गई है। वहीं, SRTT की बैठक में भी नेविल की नियुक्ति पर चर्चा हुई, लेकिन प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसके अलावा, लंबे समय तक टाइटन कंपनी के निदेशक रहे भास्कर भट को भी SDTT बोर्ड में ट्रस्टी बनाया गया है।
33 वर्षीय नेविल की यह एंट्री टाटा समूह की अगली पीढ़ी के नेतृत्व की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। नोएल के तीन बच्चों में सबसे छोटे नेविल की शादी मानसी टाटा से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस-चेयरपर्सन हैं। टाटा परिवार की परंपरा के अनुरूप, नेविल भी मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, जबकि उनकी दोनों बहनें लीया और माया टाटा पहले से ही टाटा ग्रुप की विभिन्न इकाइयों और ट्रस्टों से जुड़ी हुई हैं।






