![]()
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस समय साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बढ़ती उम्र से जुड़ी दिक्कतों के चलते उन्हें हाल के दिनों में कई बार भर्ती कराया गया। मंगलवार को उनके निधन की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसके बाद बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने बयान जारी कर बताया कि धर्मेंद्र अब बेहतर हैं और सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
![]()
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिससे फैन्स और परिवारवालों ने राहत की सांस ली है। हेमा मालिनी, सनी देओल, करण और राजवीर देओल के अलावा कई सितारे अस्पताल पहुंचे थे। धर्मेंद्र के मैनेजर ने उनकी हालत स्थिर बताई है। इसी बीच, अस्पताल में भर्ती होने से पहले धर्मेंद्र का एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सूट-बूट में बेहद फिट और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं।
धर्मेंद्र ने इस पोस्ट में लिखी शायरी
अपनी शायरी के लिए मशहूर धर्मेंद्र ने इस पोस्ट में भी कुछ ऐसा ही कहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘आजकल गम ए दौरन से दूर गम ए दुनिया से दूर……..अपने ही नशे में झूमता हूं।’
बच्चों ने पापा के पोस्ट पर किया कॉमेंट
उनके इस पोस्ट पर उनके बच्चों ईशा देओल, सनी देओल और बॉबी देओल ने हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया है।
देओल परिवार की मुश्किल की घड़ी अब खत्म हो गई है
ऐसा लग रहा है कि देओल परिवार की मुश्किल की घड़ी अब खत्म हो गई है। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर से परिवार वालों और उन्हें चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। खबर है कि बॉबी देओल पिता को लेकर एंबुलेंस में घर वापसी कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आगे का उनका इलाज वहीं घर पर ही किया जाएगा।






