जिस बदमाश को एक साल से ढूंढ रही पुलिस, उसने करा दी फायरिंग, पुलिस कर रही तलाश


Loading

दिल्ली के शाहदरा में फिर एक बार रंगदारी के लिए तीन वॉन्टेड अपराधियों ने गलियों में गोलियां चलाई हैं। दिल्ली पुलिस की टीमें अब पूरे इलाके की छानबीन कर रही है।
Sachin aka Golu and CCTV footage
दिल्ली में एक बार फिर रंगदारी के लिए फाइरिंग की गई
नई दिल्ली: बुकियों को लेकर कुख्यात शाहदरा के फर्श बाजार स्थित बिहारी कॉलोनी में एक बार फिर से रंगदारी के लिए फायरिंग की गई। तीन नकाबपोश एक घर के बाहर गोलियां चलाने के बाद पर्ची फेंक गए। यह पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूत्रों ने बताया कि पर्ची में कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा और एक साल से कत्ल में वॉन्टेड चल रहे उसके गुर्गे सचिन उर्फ गोलू के नाम से 30 लाख रुपये की डिमांड की गई है। वरना अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस हेडक्वॉर्टर तक हलकान है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, बंटी नाम का शख्स बिहारी कॉलोनी में रहता है। संडे रात करीब 11:05 बजे इसके घर के बाहर तीन बदमाश आए। दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे, जबकि तीसरे ने मुंह में रुमाल बांध रखा था। फायरिंग करने से पहले रूमाल बांधे हुए बदमाश ने फोन का कैमरा ऑन किया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने बंटी के घर के बाहर एक-एक गोली चलाई।

तीनों बदमाश फरार

बदमाश और फायरिंग करना चाह रहे थे, लेकिन उनके पिस्टल जाम हो गए। हेलमेट पहने एक बदमाश ने एक पर्ची निकाली और बंटी के घर के गेट पर फेंक दी। इसके बाद उस बदमाश ने रूमाल मुंह पर बांधे बदमाश से पिस्टल मांगी और फायर करने की कोशिश की, जिससे भी गोली नहीं चल सकी। फिर तीनों बदमाशों वहां से फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि बंटी को 17 अक्टूबर को गैंगस्टर हाशिम बाबा के गुर्गे सचिन उर्फ गोलू का कॉल आया था। इसने 30 लाख रुपये की डिमांड की थी। यह कॉल थाईलैंड के नंबर से आई थी।

CCTV Footage

दिल्ली पुलिस का एक्शन

संडे रात को भी 10:53 बजे बंटी के पास कॉल आई थी। इसके थोड़ी देर बाद ही उसके घर के बाहर फायरिंग कर दी गई। शुरुआती जांच के बाद चार बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से दो गोलू के मुकदमेवार हैं और हाशिम बाबा गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस को डंप डेटा के आधार पर एक फोन नंबर का पता चला है, जो नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कच्ची खजूरी का है। इसी नंबर से विडियो बनाया गया है। पुलिस की टीमें एरिया को खंगाल रही हैं।

कौन है बंटी, जिससे मांगी रकम

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुनीत और बंटी का नाम सट्टेबाजी की बुक चलाने में आता रहा है। पिछले साल संयम नाम के एक पंटर के जीतने पर 17 लाख रुपये दोनों भाई नहीं दे रहे थे। संयम ने एक अन्य बुकी योगेश शर्मा उर्फ योगी को बताया। योगी ने अगस्त 2024 में पुनीत की उसी के ऑफिस में पिटाई की। विडियो भी वायरल कर दिया। योगी अब दुबई में है, जो पिछले साल दिवाली की रात मारे गए आकाश शर्मा उर्फ छोटू का बड़ा भाई और नाबालिग का पिता है। इस डबल मर्डर का शूटर सोनू मटका एनकाउंटर में मारा जा चुका है। इस डबल मर्डर का मास्टरमाइंड विदेश भाग चुका हाशिम बाबा गैंग का राशिद केबलवाला था।

. तो दुबई भाग गया शूटर गोलू

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलू के दुबई भागने के इनपुट हैं, जो पहली बार 2015 में चोरी के केस में अरेस्ट हुआ था। ये 2019 में हाशिम बाबा से मिला। बाबा ने गैंगस्टर अब्दुल नासिर के करीबी हैदर अली का मई 2020 में बेरहमी से कत्ल किया तो गोलियां बरसाने वालों में गोलू भी था। गोलू ने 2023 में प्रीत विहार और वेलकम में 50-50 लाख की रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। ये गोकुलपुरी थाने में 16 सितंबर 2024 में हाशिम पर दर्ज मकोका में भी नामजद हुआ। इस पर 18 से ज्यादा केस हैं। फर्श बाजार में 7 दिसंबर 2024 को हुए बर्तन कारोबारी की हत्या में मुख्य शूटर था। दूसरा शूटर नवीन कसाना 29 मई 2025 को एनकाउंटर में मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर