बेंगलुरु में इंजीनियर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड: ₹1.86 लाख का मोबाइल ऑर्डर किया, बॉक्स खोलते ही निकला बड़ा झटका


Loading

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंजीनियर ने अमेजन से दिवाली के मौके पर ₹1.86 लाख का महंगा स्मार्टफोन ऑर्डर किया, लेकिन पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए। मोबाइल की जगह बॉक्स में सिर्फ एक टाइल निकली। शख्स ने तुरंत अमेजन कस्टमर केयर, साइबर क्राइम सेल और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है

186000 KePhone Ki Jagah Tile

कि उसने अनबॉक्सिंग का पूरा वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की बड़ी चेतावनी देती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि खासकर महंगे प्रोडक्ट्स की डिलीवरी लेते वक्त हमेशा कैमरे के सामने अनबॉक्सिंग जरूर करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम से खुद को बचाया जा सके।

1 लाख 87 हजार का लगने वाला था चूना!

1 लाख 87 हजार का लगने वाला था चूना!

इस वीडियो में कस्टमर जैसे ही अपने महंगे फोन की अनबॉक्सिंग शुरू करता है। परत-दर-परत हटाने के बाद उसे जब वह डिब्बे को अंदर से अपना फोन निकालने के लिए खोलता है, तो उसमें से फोन की जगह एक टाइल्स निकलती है, जिस बीच से हल्का-सा काटने की कोशिश की गई होती है। करीब 1 मिनट की यह वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाती है।

दिवाली खराब हो गई … ​

@karnatakaportf के X पोस्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दिवाली उस समय खराब हो गई जब उन्हें अमेजन से ऑर्डर किए गए ₹1.87 लाख के सैमसंग स्मार्टफोन की जगह टाइल का एक टुकड़ा मिला। क्रेडिट कार्ड से पूरा भुगतान करने वाले प्रेमानंद ने त्योहार से एक दिन पहले 19 अक्टूबर को सीलबंद पैकेज खोला तो अंदर एक संगमरमर की टाइल मिली।

हालांकि उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में अमेजन ने अमाउंट वापस कर दिया। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग के बदसूरत पक्ष को उजागर किया जहां सुविधा अक्सर विश्वास की कीमत पर आती है। यह पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

अमेजन ने पैसे लौटा दिए…

X पर @dpkBopanna नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- बेंगलुरु के एक तकनीकी विशेषज्ञ ने @amazonIN से स्मार्ट फोन ऑर्डर किया था। उसे बदले में पत्थर की टाइल मिली। एफआईआर दर्ज। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 7 की कीमत उसे 186,999 रुपये पड़ी। उसने अनबॉक्सिंग का वीडियो रिकॉर्ड किया, अमेजन ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन पुलिस जांच जारी रखे हुए है।


​अब तक इस पोस्ट को साढ़े 7 लाख के ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। वहीं पोस्ट पर साढ़े 500 से अधिक कमेंट्स भी आए हैं

पैसे वापस करना भी एक अच्छा कदम है!

पैसे वापस करना भी एक अच्छा कदम है!

कमेंट सेक्शन में यूजर्स जहां एक तरफ अमेजन से उसकी सुविधाओं को और सुरक्षित और पुख्ता करने के लिए कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पैसे लौटाने के लिए कंपनी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अमेजन ने पैसे वापस कर दिए… यह अच्छी बात है। दूसरे यूजर ने कहा कि यह झूठ लगता है, अमेजन/फ्लिपकार्ट हमेशा ओपन बॉक्स डिलीवरी करते हैं।

तीसरे यूजर ने लिखा कि जैसा कि उन्हें करना भी चाहिए। अमेज़न को अपने उत्पादों की सुरक्षा और ज्यादा सुनिश्चित करने की जरूरत है। चौथे यूजर ने कहा कि लोग हमेशा कोई भी पार्सल खोलते समय वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, खासकर जब वह महंगा हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर