![]()
Teacher Jobs 2025: प्राइमरी टीचर की 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। नोटिफिकेशन निकल चुका है, आवेदन जल्द ही शुरू होंगे।
![]()
Assam DEE Recruitment 2025:
स्कूल टीचर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। असम प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) ने लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में 10,000 से अधिक टीचर पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 नवंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। अगर आप टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तिथियों को जरूर नोट कर लें ताकि मौका हाथ से न निकल जाए।
Assam Teacher Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | डायरेक्टोरेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, (DEE) असम |
| पद का नाम | लोअर प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर |
| विज्ञापन संख्या | No: E – 532785/45 |
| पदों की संख्या | 10673 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 8 नवंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| सैलरी | ₹14000-70000/- तक प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। |
| आयुसीमा | जारी नहीं |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | Assam Teacher Recruitment 2025 Notification PDF |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
टीचर बनने की योग्यता:
लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान के तहत संविदा या राज्य पूल में बतौर शिक्षक कार्यरत होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों ने कम से कम 3 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली होनी चाहिए। ध्यान रहे, आवेदन केवल उसी श्रेणी (कैटेगरी) में किया जा सकेगा, जिसमें उम्मीदवार वर्तमान में कार्यरत हैं। योग्यता से जुड़े विस्तृत नियम जल्द जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन में बताए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत के बाद उम्मीदवार DEE की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और “DEE Lower and Upper Primary Teacher Recruitment 2025” सेक्शन में Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग इन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
-
जरूरी दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।






