![]()
“कम फॉलोअर्स की वजह से नहीं मिल रहा काम, संध्या मृदुल ने इंडस्ट्री से लगाई मदद की गुहार”
![]()
‘पेज 3’ और ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस संध्या मृदुल इन दिनों काम की कमी से जूझ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मदद मांगी है और बताया है कि इंडस्ट्री में अब टैलेंट से ज़्यादा फॉलोअर्स की संख्या को महत्व दिया जा रहा है।
संध्या ने सवाल उठाया कि जब किसी कलाकार को काम ही नहीं मिलेगा, तो वह मशहूर कैसे होगा, और अगर मशहूर नहीं होगा, तो फॉलोअर्स कहां से आएंगे? उन्होंने यह भी बताया कि कम फॉलोअर्स के कारण उनका पहले से तय एक प्रोजेक्ट भी उनसे छिन गया।
एक्ट्रेस ने यह खुलासा भी किया कि उनके मैनेजर ने उन्हें “अमीर दिखने वाली” कहकर एक रोल के लिए अनुपयुक्त बताया। संध्या ने कहा, “अगर काम नहीं मिलेगा तो पैसे नहीं मिलेंगे, और अगर पैसे नहीं होंगे तो सिर्फ मेरा लुक ही अमीर रहेगा, मैं नहीं।”
संध्या मृदुल की यह बात इंडस्ट्री में बढ़ती सोशल मीडिया दीवानगी और फॉलोअर्स आधारित कास्टिंग पर फिर से बहस छेड़ रही है। इससे पहले भी कई कलाकार इस ट्रेंड पर चिंता जता चुके हैं।






