![]()
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL परीक्षा 2025 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक अपने परीक्षा स्लॉट बुक कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।
![]()
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL टियर-1 परीक्षा 2025 के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा परीक्षा सिटी, डेट और शिफ्ट चुन सकते हैं। स्लॉट बुक करने की आखिरी तारीख 28 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
एसएससी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय तीन शहरों का चयन किया था, उन्हें उन्हीं शहरों में उपलब्ध तारीखों और शिफ्ट का विकल्प मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि स्लॉट चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि बाद में किसी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
जिन अभ्यर्थियों ने 22 से 28 अक्तूबर के बीच स्लॉट नहीं चुना, उन्हें परीक्षा से अनुपस्थित माना जाएगा। एसएससी पोर्टल पर इस प्रक्रिया के लिए स्क्रीनशॉट सहित विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की गई है।
CHSL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।






