![]()
फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने आमिर खान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उन्हें ‘चालाक लोमड़ी’ बताते हुए आरोप लगाया कि आमिर खान हर चीज़ में दखल देते हैं और जरूरत से ज़्यादा कंट्रोलिंग हैं।
![]()
फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर अपने बयान से तहलका मचा दिया है। उन्होंने आमिर खान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर संग काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया। उनपर मैनिपुलेटिव और कंट्रोलिंग होने का आरोप लगाया है। अभिनव कश्यप का कहना है कि भले ही आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता हो, लेकिन उनके साथ काम करना आसान नहीं है। आमिर को लेकर अभिनव ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ से कहा, ‘वो सबसे चालाक लोमड़ी है। बटला। वो सलमान से भी छोटा है हाइट में लेकिन क्या मैनिपुलेटिव आदमी है। और सबसे शातिर चोर है।’ ‘आमिर हर चीज में दखल देता है’ वो आगे कहते हैं, ‘मैंने आमिर के साथ 2-3 विज्ञापन किए हैं। वो बहुत पर्टिकुलर है और उसके साथ काम करना थका देने वाला है। वो हर चीज में दखल देता है – एडिटिंग, डायरेक्शन, हर चीज में। ये एक पूरा इकोसिस्टम है, जिसे सख्त कंट्रोल के लिए मेंटेन किया गया है।’ 25 टेक देता है, लेकिन सब एक जैसा लगता अभिनव ने आमिर के काम को लेकर कहा, ‘इतना काम करने के बाद भी मैंने देखा है कि अगर आमिर 25 टेक देते हैं, तो उनका पहला और आखिरी टेक अक्सर एक जैसा होता है। वो अपने हर टेक को देखते हैं और फिर कहते हैं, ‘एक और, थोड़ा और, यह बाकी है, वह बाकी है,’ लेकिन आखिरकार, कुछ नहीं होता।’आमिर के घर क्यों मिलते हैं ? वो आगे कहते हैं, ‘राजकुमार हिरानी एक बहुत ही मजबूत फिल्ममेकर हैं और उन्हें दूसरे एक्टर्स के साथ काम करना चाहिए और अपनी फिल्में बनानी चाहिए। लेकिन फिर भी वो आमिर के पास जाते हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा और राजकुमार हिरानी – मैं उनका सम्मान करता हूं – वे बहुत सफल हैं। तो फिर लोग आमिर खान के घर क्यों मिलते रहते हैं? उनमें ऐसा क्या है जो दूसरों में नहीं है?’समाज में योगदान पर पूछा सवाल उन्होंने कहा, ‘जिन सितारों की आप बात करते हैं, वे अच्छी कमाई करते हैं और समाज में योगदान देते हैं। उदाहरण के लिए, बाढ़ के दौरान आमिर खान ने क्या किया? उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दंगल’ है, जो बहुत सफल रही। उनका दावा है कि उन्होंने चीन से 2000 करोड़ रुपये कमाए।’ उन्होंने महावीर फोगट का जिक्र करते हुए आमिर की आलोचना की और कहा कि उन्होंने कथित तौर पर उन्हें मदद करने से इनकार कर दिया था।






