ढैय्या और साढ़ेसाती की चपेट में हैं मेष-सिंह समेत 5 राशियां, धनतेरस पर ये उपाय करके दूर होगा शनि का दुष्प्रभाव


Loading

धनतेरस के पावन मौके पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभावों को आप दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से उपाय करने होंगे। खास बात ये है कि इस बार धनतेरस शनिवार के ही दिन है। ऐसे में धनतेरस के ये उपाय आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं

Dhanteras Upay- India TV Hindi

शनि ग्रह को ज्योतिष में न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है और इन्हें क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए जब भी शनि का प्रभाव किसी व्यक्ति पर होता है तो जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान शनि आपके जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रह ही है। वहीं सिंह और धनु राशि वाले शनि की ढैय्या की चपेट में हैं। इन पांचों राशियों को धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से शुभ फल मिल सकते हैं और ढैय्या, साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव कम हो सकता है। धनतेरस का दिन साल 2025 में शनि कृपा के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार धनतेरस शनिवार के दिन ही है। आइए ऐसे में जानते हैं इस दिन किए जाने वाले शनि ग्रह के उपायों के बारे में।

शनि मंदिर में जलाएं दीपक 

धनतेरस के दिन शनि मंदिर में जाकर आपको सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। यह आसान सा उपाय धनतेरस के दिन करने से शनि का बुरा प्रभाव आपके जीवन से दूर हो सकता है।

प्रदोष काल में शनि स्तोत्र का पाठ 

धनतेरस के दिन प्रदोष काल के दौरान यानि की सूर्यास्त के बाद आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शनि स्तोत्र का पाठ करने से आपके जीवन में शनि के बुरे प्रभाव दूर होने लगते हैं। आपके जीवन में संतुलन आता है और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल होता है।

जानवरों की करें सेवा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव उस व्यक्ति से प्रसन्न रहते हैं जो जानवरों की सेवा करता है उन्हें खाना खिलाता है। इसलिए इस दिन गाय, कौआ, कुत्ता आदि को रोटी आपको खिलानी चाहिए। ऐसा करने से भी साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे असर को आप कम कर सकते हैं।

इन देवताओं की करें पूजा 

धनतेरस के दिन आपको भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इन दोनों देवताओं की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। आप हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक भी इस दिन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन-धान्य और सुखों की प्राप्ति होती है।

इन चीजों का करें दान 

धन तेरस के दिन सरसों के तेल, तिल, लोहा, उड़द दाल आदि का दान करने से शनि की कृपा आप पर बरसती है। साल 2025 में धनतेरस के दिन शनिवार भी है इसलिए इन चीजों का दान करना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर