NDA में कल टिकट फाइनल होते ही परसों से अमित शाह का बिहार कैंप, फिर पीएम मोदी बढ़ाएंगे पॉलिटिकल टेम्प्रेचर


Loading

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों की अंतिम सूची कल (मंगलवार) को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन और चुनाव प्रचार में तेजी के बीच अमित शाह का दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

 

amit shah pm modi

 

पटना: बिहार एनडीए उम्मीदवारों की लिस्ट कल फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद परसों से अमित शाह बिहार में कैंप कर देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। ये जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को दी। पत्रकारों से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि अमित शाह का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है।

 

 

तीन दिनों के बिहार दौरे पर आ रहे शाह

दिलीप जायसवाल ने बताया कि उम्मीद है कि कल तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांच घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। अगले चार दिनों में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के समय गठबंधन उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के कई शीर्ष नेता बिहार आएंगे। इनमें करीब दर्जन भर राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

 

अमित शाह के दौरे के बाद पीएम मोदी आएंगे बिहार

उन्होंने कहा, ‘आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी राज्य में चुनावी रैलियां करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर से बिहार आ रहे हैं और 18 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे। उनके कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जाएगा।’ इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा होगा। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर