![]()

जोधपुर की बनाड़ थाना पुलिस ने RTO नाले के निर्माण कार्य से सामग्री चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं निर्माण कार्य की सामग्री चुरा कर भाग रही थी इस पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ ने उन्हें मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया बाद में पुलिस को बुलाया गया। इस पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां पर चोरी के मामले में अब तीनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। अब तक करीब दस लाख रुपए की निर्माण सामग्री कंट्रक्शन साइट से चोरी हो चुकी है।
इसको लेकर मुन्नाराम चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि मोहनगढ़ कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से आरटीओ नाला निर्माण का काम बनाड़ रोड रावत फांटा के पास चल रहा है। जब से नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ, तब से साइट में प्रतिदिन चोरी की गतिविधियां हो रही है, कहीं पर उनके स्टाफ के सामने ही दिनदहाड़े चोरी कर चोर भाग जाते हैं। अब तक करीब 10 लाख रुपए के माल की चोरी साइट से हो चुकी है। जिसमें शटरिंग और स्टील चोरी हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने रेशमा पत्नी सूरज सांसी, बसंती पत्नी संपत व संजना पत्नी मोहन निवासी सांसी बस्ती खोखरिया को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। चोरी का माल किस जगह पर बेचा इसका भी पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।






