ट्रम्प बांग्लादेश में एंट्री की तैयारी कर रहे:सेंट मार्टिन द्वीप पर रिसॉर्ट बनाने का प्लान, यहां विदेशियों के लिए स्पेशल जोन होगा


Loading

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब बांग्लादेश में एंट्री की तैयारी में हैं। ट्रम्प ने बांग्लादेश के पूर्वी सेंट मार्टिन द्वीप में रिसॉर्ट (रिवेरा) निर्माण का प्लान बनाया है।

यहां पर विदेशियों के लिए स्पेशल जोन बनेगा। सूत्रों के अनुसार हाल में बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क में ट्रम्प के साथ मुलाकात की थी।

इसमें सेंट मार्टिन द्वीप के बारे में चर्चा हुई थी। यूनुस ने ट्रम्प के एशिया क्षेत्र के विशेष सलाहकार सर्गियो गोर से भी मुलाकात की थी।

इसमें भी सेंट मार्टिन के बारे में बातचीत हुई और इस द्वीप को अमेरिका को रिसॉर्ट के रूप में विकसित करने के पहलुओं को अंतिम रूप दिया गया।

 

बंगाल की खाड़ी में 9 वर्ग किमी में फैला सेंट मार्टिन द्वीप।

द्वीप को लीज पर देगी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार बताया जाता है कि सेंट मार्टिन द्वीप को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पहले लीज पर देगी। ये लीज 99 साल की होने वाली है। इस संबंध में बांग्लादेश और अमेरिकी सरकार के बीच घोषित और अघोषित करार हुए हैं।

सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को लीज पर सौंपने के लिए अंतरिम सरकार को संसद से अनुमति भी नहीं लेनी पड़ेगी। क्योंकि इस समय बांग्लादेश में संसद सस्पेंड है। अंतरिम सरकार सेना की रजामंदी से अपने स्तर पर फैसला कर सकती है।

बंगाल की खाड़ी में 9 वर्ग किमी में फैला सेंट मार्टिन सेंट मार्टिन द्वीप की लोकेशन बेहद अहम है। बंगाल की खाड़ी में 9 वर्ग किमी में फैला सेंट मार्टिन द्वीप बांग्लादेश की मुख्य भूमि से लगभग 8 किमी दूर स्थित है।

यहां लगभग साढ़े तीन हजार लोग रहते हैं। सेंट मार्टिन द्वीप के दक्षिण में मलाका जल संधि भी है। इस जल संधि से दक्षिण पूर्वी एशिया और चीन के मालवाहक जहाज गुजरते हैं।

एक अनुमान के अनुसार मलाका जलसंधि से दुनिया का लगभग 30% माल परिवहन होता है। ट्रम्प का प्लान है कि यहां रिसॉर्ट बनाकर अमेरिकी उपस्थिति को बढ़ाया जाए।

ये रिसॉर्ट काफी कुछ ट्रम्प के गाजा में रिसॉर्ट के समान होगा। सेंट मार्टिन द्वीप पर इन्फ्रा को डेवलप करने के लिए ट्रम्प की रियल एस्टेट कंपनियों को ही काम दिया जा सकता है।

 

प्लान B: कॉक्स बाजार में US नेवल बेस विकसित किया जाए सूत्रों के अनुसार, ट्रम्प बांग्लादेश को लेकर प्लान B पर भी काम कर रहे हैं। इसमें सेंट मार्टिन द्वीप के पूर्व में लगभग 120 किमी दूर कॉक्स बाजार में US नेवल बेस बनाना शामिल है।

कॉक्स बाजार में बांग्लादेश ने अभी चीन को दो सबमरीन रखने की इजाजत दी हुई है। इसी क्रम में सितंबर में ही अमेरिकी नौसेना के बेड़े ने बांग्लादेशी नौसेना के साथ कॉक्स बाजार क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास भी किया था।

पूर्व पीएम हसीना अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप देने के विरोध में थीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को देने के विरोध में थीं। हसीना ने कई बार ये बयान दिया था कि तत्कालीन बाइडेन सरकार और इससे पहले ट्रम्प सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को सौंपने के लिए राजनीतिक दबाव डाल रहे थे।

भारत ने बांग्लादेश ​​​​​​के खिलाफ साजिश के दावों को नकारा:कहा- हमारी जमीन से किसी देश के खिलाफ राजनीति की इजाजत नहीं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर