कोटा में माता-पिता का बेटों को आखिरी दुलार, VIDEO:पिता ने स्टेटस लगाया- दोनों बहुत याद आओगे, जहां भी रहो खुश रहना


Loading

 

 

 

ये दर्द उस पिता (जितेंद्र शर्मा) का है, जिनके 2 बेटों की फ्लैट में लगी आग में दम घुटने से मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले माता-पिता दोनों बच्चों को दुलारते रहे। पिता ने स्टेटस लगाया- आप दोनों बहुत याद आओगे, जहां भी रहो खुश रहना, मिस यू बेटा। पूरा दिन बच्चों के माता-पिता उनकी तस्वीरें ही देखते रहते हैं।

बच्चों की मां, एक्ट्रेस रीता शर्मा, दो दिन से होश में नहीं है। वह बस एक ही बात दोहरा रही है, मेरे बच्चे कहां है? आस-पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन नींद की गोली देने के बाद भी वह सो नहीं पा रही है और बच्चों को याद करती हैं।

दरअसल, कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके की दीप श्री मल्टी स्टोरी के फ्लैट नंबर 403 में 27 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। फ्लैट में धुआं फैलने से जितेंद्र शर्मा के दो बेटों शौर्य (15) और टीवी एक्टर वीर (10) का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई थी।

जितेंद्र शर्मा मोबाइल में बच्चों की फोटो को देखते हुए।

 

IAS बनना चाहता था वीर, 90% से ज़्यादा नंबर लाते थे डॉ. जितेंद्र शर्मा बताते हैं कि उनका बेटा वीर आईएएस बनना चाहता था, जबकि एक्टिंग उसका शौक था। उसने अपनी डायरी में विभिन्न देशों के झंडे और उनसे जुड़ी जानकारी लिख रखी थी।

शौर्य आईआईटी करके एक स्टार्टअप शुरू करना चाहता था। दोनों बच्चे हमेशा 90% से ज्यादा नंबर लाते थे, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बिल्डिंग के लोग बताते हैं कि बच्चे बहुत प्यारे और मिलनसार थे, कभी महसूस ही नहीं हुआ कि वे टीवी सीरियल में भी काम करते हैं।

 

फ्लैट का ड्रॉइंग रूम, जहां शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग के कारण सामान जलकर राख हो गया।

बच्चों की आंखों में कार्बन भरा हुआ था शाइन इंडिया आई डोनेट संस्था के टिंकू ओझा ने बताया- 2000 से ज्यादा आंखें निकालने की प्रोसेस की हैं, लेकिन पहली बार उनके हाथ कांप गए। बच्चों की आंखों में कार्बन भरा हुआ था, जो हादसे की भयानक स्थिति बता रहा था। ऐसा दर्द उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया।

वीर को डांस का बहुत शौक था और इसके लिए उन्होंने एक डांस टीचर भी रखा हुआ था।

कई फैशन शो और डांस कॉम्पिटिशन में मिलते रहते थे कोरियोग्राफर तरुण साहिल ने बताया कि वो दोनों बच्चों को कई सालों से देख रहे थे, जब वो छोटे-छोटे थे। वो कई फैशन शो और डांस कॉम्पिटिशन में मिलते रहते थे। जब भी वो डांस सीखने आते थे तो उन्हें कभी कहना नहीं पड़ता था कि चलो प्रैक्टिस करते हैं, वो खुद ही आ जाते थे।

वो उन्हें अपने घर ले जाते थे और कभी किसी चीज के लिए उन्हें बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। हादसे से 2 दिन पहले वो लोग कंचन रिजॉर्ट में डांडिया खेलने गए थे। वीर ने उनसे कहा था कि वो संडे को इसकी कोरियोग्राफी करना चाहते हैं।

 

वीर शर्मा अलग-अलग टीवी सीरियल्स में काम कर चुका था।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर