पटना में आला राय हत्याकांड के शूटर्स की हुई पहचान:गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में छापेमारी, SSP बोले- बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी


Loading

पटना में अज्ञात अपराधियों ने 10 सितंबर की रात प्रोपर्टी डीलर सह नेता आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों शूटर्स की पहचान कर ली है। फिलहाल, दोनों शूटर्स पुलिस दबिश के चलते राज्य से बाहर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दूसरे राज्यों में भी छापेमारी जारी है।

मसौढ़ी इलाके में गिरफ्तारी के लिए मारा था छापा

सूत्रों की माने तो पुलिस टीम ने इससे पहले मसौढ़ी इलाके में उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। हालांकि, छापेमारी से पहले उन्हें इस बात की भनक लग गई और दोनों शूटर्स फरार हो गए।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, दोनों शूटर्स के पकड़े जाने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किस वजह से की गई थी। फिलहाल गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई लोगों के विवाद पहले से चल रहे

सूत्रों की मानें तो आला राय से कई लोगों के विवाद पहले से चल रहे थे। इन विवादों में से पुलिस ने हाल ही के 4 से 5 विवादों को चिन्हित किया है। अब शूटर्स के पकड़े जाने के बाद ही लाइनर और सुपारी देने वाले की पहचान सामने आ पाएगी।

नामजद आरोपियों से पूछताछ जारी

आला राय की पत्नी सजलपति देवी ने पटना मुन्ना चक के रहने वाले रवि कुमार, मुन्ना कुमार, दीपक कुमार, अशोक साह को नामजद आरोपी बनाया था। इसके अलावा वैशाली राघोपुर के रहने वाले जयकांत राय, सुलेंद्र राय समेत अन्य को भी नामजद आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की है। सभी नामजद आरोपियों की गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुन्ना चक रोड में हुआ था मर्डर

वारदात को पटना के कॉलेज ऑफ कमर्स से सटे मुन्ना चक रोड नंबर 17 पर अंजाम दिया गया था। हमले के दौरान बदमाशों से से बचने के लिए उन्होंने बहुत कोशिश की। पास के एक रेस्टोरेंट में घुसे भी, लेकिन शूटर्स ने रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर उन्हें गोली मारी। बदमाश उन्हें तब तक गोली मारते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर