विद्यालयों के मर्ज और रसोइयों की छंटनी के खिलाफ सपाइयों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।


Loading

लेखराज कौशल

 

हापुड़/समाजवादी पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद गुर्जर के नेतृत्व में महिला सभा जिला अध्यक्ष हापुड़ द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदेश कार्यालय महिला सभा के निर्देश पर ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगे रखी और महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी हापुड़ के माध्यम से ज्ञापन दिया गया विद्यालयों के मर्ज और रसोइयों की छंटनी के खिलाफ
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जबरन मर्ज करने तथा विद्यालयों में कार्यरत रसोइया बहनों की बेतरतीब छंटनी के खिलाफ समाजवादी महिला सभा ने मोर्चा खोल दिया है।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव जी के स्पष्ट निर्देशानुसार आज जिला हापुड़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन जिलाधिकारी हापुड़ के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें इस जनविरोधी निर्णय को अविलंब वापस लेने की माँग की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व रेशमा यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा हापुड़ द्वारा किया गया दर्जनों महिला पदाधिकारीगण , रूबी यादव, रेशमा रानी, सुषमा तोमर, दिल जहां, अंजुम, इशरत जहां, अफसाना चौधरी, यशी यादव, फरजाना चौधरी, मनीषा, सीमा तनेजा, शालू जौहरी, अंजू सिंह, शशि बाला, आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के निर्णय के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि “डबल इंजन की सरकार” शिक्षा का अधिकार छीनकर गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक तबकों के बच्चों को अंधकार की ओर धकेल रही है। वहीं वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रही रसोइया बहनों को बेरोजगार कर उनके परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा किया जा रहा है।

समाजवादी महिला सभा ने साफ किया है कि यदि सरकार ने जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिए, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज़ किया जाएगा।
धन्यवाद-इस अवसर पर उपस्थित रहे  आनंद गुर्जर जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, रेशमा यादव महिला सभा जिला अध्यक्ष हापुड़, पुरुषोत्तम वर्मा संजय गहलोत हम्माद मतीन श्याम सुंदर भुर्जी आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर