मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला:भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; इंजन को नुकसान, 3 टायर फटे


Loading

हादसे में एअर इंडिया प्लेन के दाहिने इंजन का नैसेल क्षतिग्रस्त हो गया। यह रनवे के फिसलने के दौरान जमीन के संपर्क में आया था। - Dainik Bhaskar

हादसे में एअर इंडिया प्लेन के दाहिने इंजन का नैसेल क्षतिग्रस्त हो गया। यह रनवे के फिसलने के दौरान जमीन के संपर्क में आया था।

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।

ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बावजूद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए।

एअर इंडिया ने बताया कि हादसे में किसी पैसेंजर्स या क्रू मेंबर्स को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे, 09/27 क्षतिग्रस्त हुआ है। रनवे पर फ्लाइट्स की आवाजाही बंद कर दी गई है। रनवे किनारे तीन साइनेज बोर्ड और चार लाइटें भी टूट गईं।

हादसे में क्षतिग्रस्त विमान की तस्वीरें…

रनवे से फिसलने के कारण विमान के दाहिने इंजन फ्रेम को भी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।

हादसे में विमान का एक पंख भी क्षतिग्रस्त हुआ।

DGCA की टीम जांच के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स चालू रखने के लिए दूसरे रनवे, 14/32 को शुरू कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंची है।

एअर इंडिया के अनुसार, विमान की जांच जारी है। दोनों पायलटों को हटा दिया गया है और इस घटना के कारणों की जांच जारी है।

मुंबई में रातभर की बारिश में सड़कें डूबीं मुंबई में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक भारी बारिश हुई। रातभर की बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण मुंबई के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही भी काफी धीमी हो गई।

बीएमसी के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक, पिछले 24 घंटों के दौरान, मुंबई में औसतन 23.45 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि ईस्ट मुंबई में 36.42 मिमी और वेस्ट मुंबई में 50.02 मिमी बारिश हुई।

2023 में बिजनेस जेट रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था मानसून के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कई बार पहले भी रनवे से विमान के फिसलने की घटनाएं हुई हैं। 14 सितंबर 2023 में, विशाखापट्टनम से आ रहा बिजनेस जेट, लीयरजेट 45 VT-DBL विमान भारी बारिश और लो विजिबिलिटी के कारण रनवे से फिसल गया था।

हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया था। विमान में सवार दो पायलटों समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा भी मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे 27 पर हुआ था। लैंडिंग के दौरान विमान घूम गया और बगल की घास पर चल गया था। क्षतिग्रस्त विमान को हटाने में कई घंटे लग गए थे।हादसे के कारण बिजनेस जेट कॉकपिट वाली जगह से दो हिस्सों में टूट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9653865111 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर